WWE दिग्गज The Rock की वापसी के कारण क्या Roman Reigns को हुआ है नुकसान? पूर्व मैनेजर ने जवाब देते हुए कही बड़ी बात

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और द रॉक
WWE में रोमन रेंस और द रॉक साथ काम कर रहे हैं

Roman Reigns & The Rock: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) स्मैकडाउन (SmackDown) में नजर आए थे। उन्होंने अपने विरोधी कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ प्रोमो किया। इस स्टोरीलाइन के दौरान ट्राइबल चीफ के ऊपर से कुछ हद तक फोकस हट गया है। सवाल यह है कि क्या रोमन को पूर्ण रूप से नजरअंदाज किया जा रहा है? एक रेसलिंग दिग्गज ने इसपर अपने विचार रखे हैं।

द रॉक के आने के बाद से द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन की दिशा बदल गई है। वह इस समय ग्रुप के लीडर की तरह बर्ताव कर रहे हैं। पीपल्स चैंपियन हाल में हुए SmackDown में नहीं नजर आए थे, जबकि रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने अपने मैच को लेकर जबरदस्त प्रोमो कट किए थे। SmackTalk के दौरान रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल से यह सवाल पूछा गया था कि क्या रोमन रेंस को नजरअंदाज किया जा रहा है।

डच मेंटल को लगता है कि रोमन रेंस को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह बात मानी कि द रॉक के आने से रोमन रेंस पर जो फोकस था, वह कम हुआ है। डच के मुताबिक फैंस इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं, क्योंकि कोई भी स्टार द रॉक के सामने कमजोर नजर आता और ऐसी ही स्थिति में होता। उन्होंने रोमन को हो रहे नुकसान के चांस पर कहा,

"हां, (द रॉक ने रोमन रेंस को) ओवरशैडो जरूर किया है, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया गया है। आप जब द रॉक को लेकर आते हैं तो कोई भी ओवरशैडो हो सकता है। वह चाहे कोई भी हो।"
youtube-cover

रोमन रेंस और कोडी रोड्स कुछ हफ्तों में WWE WrestleMania के दौरान दोनों नाईट में मैच लड़ेंगे। इनमें से नाईट 1 में रॉक और रोमन टैग टीम मैच का हिस्सा होंगे, जिसका परिणाम नाईट 2 में होने वाले चैंपियनशिप मैच की दिशा निर्धारित करेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या WrestleMania के दौरान हमें नया अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन मिलेगा या फिर कहानी में कोई ट्विस्ट आएगा। कोडी पिछले साल WrestleMania का हिस्सा थे, जहां वह रोमन रेंस के साथ मुकाबला कर रहे थे। उन्हें इस मैच में हार मिली थी।

WWE दिग्गज सीएम पंक का रोमन रेंस ने मजाक उड़ाया

रोमन रेंस WWE SmackDown का हिस्सा बनने से पहले The Pat McAfee Show पर नजर आए थे। उन्होंने यहां पर सीएम पंक का मजाक उड़ाया था। रोमन ने कहा था कि वह पंक की तरह चुगली नहीं करते हैं। यह बातचीत काफी मजाकिया थी और फैंस को भी यह बेहद पसंद आई थी। यह देखना होगा कि क्या पंक इस बात को लेकर रोमन रेंस का मजाक उड़ाते हैं, या नहीं।

youtube-cover

Quick Links