Dutch Mantell: WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने द रॉक (The Rock) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रॉक का अगले साल का रॉयल रंबल (Royal Rumble) जीतना अच्छी च्वाइस होगी। ये बहुत बड़ी बात इस बार मेंटल ने कही है। अगले साल 28 जनवरी को Royal Rumble का आयोजन होगा। फैंस को इस इवेंट में हमेशा बड़े सरप्राइज मिलते हैं। हर साल फैंस इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। Royal Rumble में होने वाले रंबल मैच में जिसकी जीत होती है वो सीधे WrestleMania का मेन इवेंट करता है। कुछ ऐसा ही अगले साल भी होगा। अब देखना होगा कि WrestleMania 39 के मेन इवेंट में कौन जाएगा। हाल ही में खबर सामने आई थी कि Royal Rumble 2023 में द रॉक की वापसी होगी। शायद वो मेंस रंबल मैच के विजेता भी बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर रोमन रेंस के साथ उनका ड्रीम मैच भी होगा।WWE दिग्गज डच मेंटल की बड़ी प्रतिक्रिया द रॉक को लेकर सामने आईSportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने इस बारे में अपना बयान दिया। उन्होंने कहा, द रॉक का रंबल मैच जीतना अच्छा रहेगा। इस समय फैंस उनके बारे में बात कर रहे हैं। यहां से आगे की स्टोरीलाइन अच्छी रहेगी। द रॉक के लिए ये सबसे अच्छी च्वाइस रहेगी। आप सभी को पता है कि रॉक अब कितना बड़ा नाम अपना बना चुके हैं। WWE में उन्होंने क्या कारनामे किए थे ये सभी को पता है। अगर रॉक रंबल मैच में आएंगे तो फिर ये इवेंट ऐतिहासिक होगा। कई रिकॉर्ड यहां पर टूट जाएंगे। WWE ने उनके साथ चलना चाहिए। जीत के साथ वो रोमन रेंस को चुनौती भी दे सकते हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि द रॉक वापसी करेंगे या नहीं। फैंस लंबे समय से उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी के हिसाब से तो लग रहा है कि अगले साल उनका रोमन रेंस के साथ मुकाबला जरूर होगा।Abs@AbhishekPWTHIS IS LITTHE ROCK vs ROMAN REIGNS9918WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।