WWE के फेमस सुपरस्टार ने नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया साइन, जल्द किसी अन्य कंपनी में कर सकते हैं डेब्यू?

WWE सुपरस्टार के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE सुपरस्टार के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE सुपरस्टार जॉनी गार्गानो (Johnny Gargano) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने पूर्व NXT चैंपियन जॉनी गार्गानो के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया। रिपोर्ट के अनुसार WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट अभी तक जॉनी गार्गानो ने साइन नहीं किया है।

Ad

WWE सुपरस्टार जॉनी गार्गानो के नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई

जॉनी गार्गानो का मौजूदा WWE कॉन्ट्रैक्ट 3 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। WWE ने जॉनी गार्गानो को बहुत बड़ा ऑफर नए कॉन्ट्रैक्ट में दिया है। रिपोर्ट में इस चीज़ को लेकर भी जानकारी दी गई है।

जॉनी गार्गानो को लेकर WWE ऑफिशियल्स की तरफ से भी बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी चाहती है कि जॉनी गार्गानो उनके साथ लंबे समय तक काम करें। WWE ने इस वजह से भी नया कॉन्ट्रैक्ट गार्गानो को दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पहले से अच्छा कॉन्ट्रैक्ट गार्गानो को मिला है। हालांकि अभी तक गार्गानो ने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। अब इसकी वजह क्या होगी ये किसी को नहीं पता। शायद गार्गानो WWE छोड़ना चाहते होंगे और वो किसी अन्य कंपनी में शामिल होना चाहते होंगे। कई कारण अब गार्गानो को लेकर सामने आ रहे हैं।

साल 2016 से WWE NXT रोस्टर में गार्गानो काम कर रहे हैं। NXT में लगभग सभी चीजें गार्गानो ने हासिल कर ली हैं। इस समय भी अच्छी स्टोरीलाइन में गार्गानो शामिल है। विंस मैकमैहन नहीं चाहते होंगे कि गार्गानो कंपनी छोड़कर चले जाएं। ऐसा होगा तो फिर WWE को बहुत बड़ा नुकसान होगा। NXT की व्यूअरशिप भी इस समय काफी कम चल रही है। ऐसे में गार्गानो जैसा सुपरस्टार कंपनी छोड़ देगा तो काफी नुकसान हो जाएगा।

एडम कोल ने भी नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था। एडम कोल ने कुछ महीने पहले सभी को चौंका कर AEW में डेब्यू कर लिया। गार्गानो भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। ये बात कई रिपोर्ट्स में कही गई है। गार्गानो का WWE में करियर अभी तक शानदार रहा। अगर उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया तो फिर वो मेन रोस्टर में भी जल्द एंट्री कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications