WWE के पूर्व चैंपियन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 17 साल काम करने के बाद करियर का दुखद अंत?

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार ने लिया बड़ा फैसला (Photo: WWE.com)

Former WWE Star Announces Retirement: पूर्व WWE सुपरस्टार एश्टन स्मिथ (Ashton Smith) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने रेसलिंग से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी। आपको बता दें वो अपने साथी ओलिवर कार्टर के साथ पूर्व NXT यूके टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं।

Ad

साल 2007 में स्मिथ ने सबसे पहले ब्रिटिश रेसलिंंग में अपना डेब्यू किया था। 17 साल काम करने के बाद अब उनके करियर का अंत हो गया है। आपको बता दें इंडिपेंडेंट सर्किट में उन्होंने पहले काम किया और खूब नाम कमाया। साल 2018 में उन्होंने WWE में अपनी जगह बनाई। WWE में उन्होंने चैंपियनशिप का स्वाद भी चखा। हालांकि, उनका टाइटल रन बहुत छोटा रहा। चोटिल होने के बाद कार्टर और उन्हें चैंपियनशिप छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

साल 2022 में WWE ने स्मिथ को कंपनी से निकाल दिया था। हालांकि, इसके बाद भी वो लगातार रेसलिंग में एक्टिव नज़र आए। अब उन्होंने इससे दूर जाने का फैसला किया है। हाल ही में X पर स्मिथ ने एक नोट साझा किया। उन्होंने बताया कि वो अब अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और कुछ अन्य रास्ते तलाशना चाहते हैं। स्मिथ ने काफी लंबा-चौड़ा मैसेज साझा किया। वो थोड़ा भावुक भी नज़र आए। उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा।

Ad

एश्टन स्मिथ ने 35 साल की उम्र में अचानक रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया। ये थोड़ा चौंकाने वाली बात जरूर है। उनके टैलेंट के हिसाब से उन्हें कुछ साल और काम करना चाहिए था। वो रेसलिंग की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना सकते थे। उनके इमोशनल नोट को पढ़कर जरूर फैंस को भी दुख हुआ होगा।

WWE मेन रोस्टर में नहीं आ पाए एश्टन स्मिथ

स्मिथ ने WWE NXT में अच्छा काम किया था। कुछ अच्छे मैच उन्होंने फैंस को दिए। हालांकि, वो मेन रोस्टर में आने में नाकाम रहे। अगर ऐसा होता तो फिर आज वो किसी अलग मुकाम पर होते। इंडिपेंडेंट सर्किट में जरूर उन्होंने काफी सफलता हासिल की और टाइटल जीते। खैर वो अब अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। ये अच्छी बात भी है। अब स्मिथ रेसलिंग के अलावा कुछ अन्य चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं। कहीं ना कहीं उन्होंने इतना बड़ा निर्णय अपने फ्यूचर को देखकर ही लिया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications