"विंस मैकमैहन को अब रिटायर हो जाना चाहिए'- WWE चेयरमैन को लेकर दिग्गज ने गुस्से में दिया बड़ा बयान

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बहुत ही बड़ा बयान सामने आया
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बहुत ही बड़ा बयान सामने आया

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को इस बार विंस रूसो (Vince Russo) ने कड़ा संदेश भेजा है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड से पूर्व WWE दिग्गज विंस रूसो खुश नजर नहीं आए। रूसो ने कहा कि अब विंस मैकमैहन को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। Sportskeeda Wrestling's Legion of RAW के एपिसोड में बात करते हुए विंस रूसो ने अपनी बात रखी। इस बार काफी गुस्से में विंस रूसो लगे।

Ad

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के ऊपर विंस रूसो लगाए बहुत बड़े आरोप

WWE में विंस मैकमैहन के निर्णय को अंतिम माना जाता है। क्रिएटिव टीम भी विंस मैकमैहन से पूछ कर काम करती है। विंस रूसो ने इस बार बड़ा बयान देते हुए कहा,

विंस अब तुम्हें रिटायर हो जाना चाहिए। तुम अब इस कंपनी को खत्म कर रहे हो। कंपनी में जो भी मौजूद है उन्हें खत्म कर रहे हो। सभी चीजों को खत्म तुम कर रहे हो। विंस मैकमैहन की तरह पैसों से प्यार निक खान को नहीं है। उन्हें सभी चीजें पता है। उन्हें पता है कि क्या बेचना है लेकिन विंस इन्हें खत्म कर रहे हैं। विंस को अब कंपनी के जिम्मेदारी किसी और को दे देनी चाहिए। आप मेरी बातों को नोट कर लीजिए। विंस एक दिन इस कंपनी को खत्म कर देंगे।

youtube-cover
Ad

रूसो ने इस बार विंस मैकमैहन के ऊपर काफी कड़े आरोप लगाए है। विंस मैकमैैहन द्वारा लिए गए निर्णयों पर इससे पहले भी कई दिग्गज आरोप लगा चुके हैं। काफी गुस्से में विंस रूसो इस बार लगे। WWE Raw की व्यूअरशिप पिछले एक साल से काफी नीचे चल रही है। तीन घंटे का ये शो बिल्कुल भी सहीं नहीं जा रहा है। स्टोरीलाइन और प्रोडक्ट को लेकर कई आरोप कंपनी के ऊपर लग चुके हैं। रूसो पहले भी ये बात कई बार कह चुके हैं।

वैसे विंस मैकमैहन को लेकर इस तरह के बयान बहुत कम ही सुनने को मिलते हैं। रूसो की ये बात सुनकर WWE फैंस गुस्सा भी हो सकते हैं। ये बात भी बहुत दिग्गज बोल चुके हैं कि विंस को अब जिम्मेदारी से पीछे हट जाना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications