पूर्व WWE गेस्ट होस्ट और कंट्री म्यूजिक स्टार का 62 साल की उम्र में हुआ निधन, कंपनी ने जताया शोक 

WWE दिग्गज का निधन हो चुका है
WWE दिग्गज का निधन हो चुका है

WWE: WWE ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बुरी खबर देते हुए बताया कि पूर्व रॉ (Raw) गेस्ट होस्ट और कंट्री म्यूजिक स्टार टोबी कीथ का 62 साल की उम्र में निधन हो गया। टोबी के निधन की खबर सुनने के बाद से ही प्रो रेसलिंग जगत शोक में डूब चुका है। कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Ad

बता दें, टोबी कीथ पेट के कैंसर से पीड़ित थे और इस गंभीर बीमारी के साथ 18 महीने तक जंग लड़ने के बाद उनका निधन हो गया था। टोबी के निधन के वक्त उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था और उनके लिए यह काफी मुश्किल वक्त है। कीथ अपने पीछे अपनी वाइफ ट्रिसिया और तीन बच्चे छोड़ गए।

टोबी कीथ ने साल 2022 में पेट में कैंसर होने की बात का सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया था और वो इस बीमारी को ठीक करने के लिए हर जरूरी ट्रीटमेंट करा रहे थे। यही नहीं, कीथ ने बीमार होने के बावजूद परफॉर्म करना जारी रखा था और वो हाल ही में लास वेगास में शो करते हुए दिखाई दिए थे। WWE ने टोबी कीथ के निधन के बाद X पर लिखा,

"WWE को यह जानकर काफी दुख हुआ है कि कंट्री म्यूजिक स्टार और पूर्व Raw गेस्ट होस्ट टोबी कीथ का निधन हो चुका है। WWE की कीथ की फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस के प्रति संवेदना है।"

Ad

Toby Keith साल 2010 में WWE Raw में नज़र आए थे

youtube-cover
Ad

टोबी कीथ 25 अक्टूबर 2010 को हुए Raw के एक एपिसोड में नज़र आए थे। टोबी ने Raw के इस एपिसोड में बैकस्टेज बैला ट्विन्स को अपनी एलबम दी थी और उन्हें रिटर्न गिफ्ट में इलेक्ट्रोविजन चैंपियनशिप टाइटल मिला था। इसके बाद सैंटिनो मरैला वहां आकर कीथ का गाना गाते हुए दिखाई दिए।

शेमस को यह चीज़ पसंद नहीं आई और उन्होंने मरैला को मैच के लिए चैलेंज कर दिया। कीथ इस मुकाबले के दौरान सैंटिनो को जीतते हुए देखना चाहते थे और ऐसा ही हुआ। बता दें, पूर्व आईसी चैंपियन ने जॉन मॉरिसन की मदद से शेमस को हरा दिया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications