WWE में छाई शोक की लहर, फेमस रेफरी का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

Neeraj
72 साल की उम्र में हुआ पूर्व रेफरी का निधन
72 साल की उम्र में हुआ पूर्व रेफरी का निधन

WWE में लगभग 30 साल से अधिक समय तक रेफरी और बैकस्टेज ऑफिशियल की भूमिका निभा चुके डेव हेब्नेर (Dave Hebner) का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे ने अपने पोडकास्ट पर इस बात की जानकारी दी है। हेब्नेर कई बीमारियों से जूझ रहे थे जिसमें पर्किंसन की बीमारी भी शामिल थी। उनके परिवार के मुताबिक लंबे से उनका स्वास्थ्य खराब था।

Ad
Ad

हेब्नेर ने 70 के दशक में ईस्ट कोस्ट से अपना करियर शुरु किया था। इसके बाद वह WWE में आए थे। WWE के उदय के साथी ही हेब्नेर का करियर भी परवान चढ़ा था।

1988 में मेन इवेंट के साथ WWE में बदला हेब्नेर का भाग्य

नेटवर्क टेलीविजन पर प्राइम टाइम में ब्रॉडकास्ट किए जाने वाले लाइव प्रजेंटेशन को 15.2 नीलसन रेटिंग मिली थी और 33 मिलियन लोगों ने इसे देखा था। 35 साल बाद भी यह अमेरिकन टेलीवाइज्ड रेसलिंग इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। उस रात का यह बड़ा लम्हा लोगों को खूब पसंद आया था। दरअसल, आंद्रे द जायंट और हल्क होगन के बीच WWF टाइटल के लिए मुकाबला हुआ था।

इस मैच के अंत में जो हुआ, उससे WWE एकदम से बदल गया। आंद्रे जब पिनफॉल के लिए गए तो डेव ने काफी तेजी से तीन काउंट कर दिया था। होगन ने इस बात का विरोध किया वहीं आंद्रे ने टाइटल टेड डीबियासी को दे दिया था। थोड़ी ही देर में अचानक से दूसरे डेव हेब्नेर वहां आए और लोग उन्हें आश्चर्य से देख रहे थे।

फेक रेफरी जो था, वह डेव का जुड़वा भाई था। इस एंगल को काफी ज्यादा पसंद किया गया। कुछ सालों बाद हेब्नेर को चोट लग गई थी और फिर वह रोड एजेंट के रूप में बैकस्टेज काम करने लगे थे। 2005 तक वह WWE में काम कर रहे थे। बाद में उन्हें TNA रेसलिंग में भी देखा गया था। उनका रेसलिंग जगत में काफी बड़ा किरदार रहा है और इसी वजह से हमेशा उन्हें याद रखा जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications