Drake Wuertz: WWE और रेसलिंग में सबसे दुखद चीजों में से एक है जब फिजिकल मुद्दे के कारण किसी रेसलर को रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। WWE के पूर्व रेफरी ड्रेक वर्ट्ज (Drake Wuertz) को इसी कारण से रिटायरमेंट लेना पड़ा है। उन्होंंने इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया।ड्रेक वर्ट्ज का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। साल 2013 में ड्रेक ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इससे पहले उन्होंने अपने आपको रेसलर के रूप में स्थापित किया था। ड्रेक ने WWE के बाहर भी अच्छा काम किया। CZW में उन्होंने पहले काम किया था।वर्ट्ज ने WWE में आठ साल तक रेफरी की भूमिका निभाई। साल 2021 में कुछ ऑफ-स्क्रीन विवादों के कारण उन्हें रिलीज कर दिया गया था। 38 साल के दिग्गज ने दिल छू देने वाला संदेश देकर इन-रिंग रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर भी लगाई।रेसलिंग में मेरा 21 साल का करियर समाप्त हो गया। इस पेशे में हम सभी जानते हैं कि नौकरी के लिए आवश्यक फिजिकल दंड के कारण हम सभी जो सवारी चाहते हैं वो आगे किसी भी क्षण खत्म हो सकती है। जब वो दिन सच में आता है तो ये निश्चित रूप से इसे कम नहीं करता है। View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania 34 में निभाया था बड़ा रोलड्रेक ने यहां पर कैमरे के सामने अपने करियर के कुछ बेहतरीन पलों के बारे में बताया। WrestleMania 34 में रोंडा राउजी के डेब्यू मैच में ड्रेक ने अहम भूमिका निभाई थी। राउजी ने कर्ट एंगल के साथ मिलकर स्टेफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच का सामना किया था। ड्रेक ने विंस मैकमैहन और स्टेफनी मैकमैहन को लेकर भी अपनी बात रखी और दोनों की तारीफ की। View this post on Instagram Instagram Postसाल 2006 से ड्रेक रेसलिंग में एक्टिव थे। अब वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। फैंस रिंग में उनके एक्शन को जरूर याद करेंगे। अपने फैंस को उन्होंने कभी निराश नहीं किया और हमेशा उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।