Video Alberto Del Rio Attacked: पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन अल्बर्टो डेल रियो (Alberto Del Rio) कुछ समय पहले ही बड़े विवादों में फंस गए थे। इसी के चलते उनपर 6 महीने का बैन भी लगाया गया। अब एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अल्बर्टो फैंस पर हमला करते हुए नज़र आ रहे हैं। यह AAA के एक शो की वीडियो है।वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्बर्टो फैंस के बीच जाकर उन्हें कंफ्रंट करने लग गए और उनपर चेयर फेंक दी। इसी बीच एक चेयर उनपर ऊपर भी फेंक दी गई। इससे बहुत हद तक नुकसान हुआ। चेयर सिर्फ उन्हें ही नहीं लगी, बल्कि एक बूढ़ी औरत इसी वजह से चोटिल हो गईं। बता दें कि अल्बर्टो ने AAA के इवेंट में अपनी जीत के बाद हील की तरह प्रोमो कट किया था।एक फैन ने इसी बीच उनपर आइस क्यूब फेंक दिया था। पहले पूर्व WWE स्टार ने इस चीज पर ध्यान नहीं दिया लेकिन दूसरी बार उनपर एक कॉइन फेंक दिया गया, जो उनके सिर पर जाकर लग गया। इसी के चलते वो बेहद गुस्से में आ गए और फैन को कंफ्रंट किया। इसके बाद काफी बवाल हुआ और उन्हें AAA के इवेंट की लोकेशन तिजुआना में लड़ने से 6 महीने के लिए बैन कर दिया गया है।आप नीचे यह वायरल वीडियो देख सकते हैं:पूर्व WWE स्टार अल्बर्टो डेल रियो ने विवादित हादसे पर दिया बड़ा बयानSportskeeda Wrestling के साथ इंटरव्यू के दौरान पूर्व WWE चैंपियन अल्बर्टो डेल रियो ने सच्चाई बताई। उन्होंने कहा कि फैंस ने उनपर और एक महिला पर बुरी तरह से अटैक किया था। उन्होंने कहा कि Tijuana Wrestling Commission ने इस हादसे द्वारा फैंस का ध्यान भटकाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा,“यह हादसा हुआ, जब हमने हमारे दोस्त पेड्रो [हिजो डेल पेरो अगुआयो] को खो दिया था। Tijuana Wrestling Commission कमीशन ने अपने हाथ धो लिए और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किसी ओर पर इल्जाम लगा दिए। वो एम्बुलेंस, फिजिशियन, स्ट्रेचर और अन्य चीजें लाने में असफल हुए। उन्होंने अपनी गलतियों का ब्लेम दूसरों पर डाला। उन्होंने मेरे ऊपर सभी का ध्यान डाल दिया। एक महिला और मैं शारीरिक तौर पर चोटिल हुए, जहां कई सारे फैंस द्वारा मेरे ऊपर अटैक कर दिया गया।" View this post on Instagram Instagram Post