Becky Lynch Not Returning Ring: पूर्व WWE स्टार बैकी लिंच (Becky LYnch) ने हाल ही में ऑफिशियल तौर पर ऐलान कर दिया कि वो अब आगे रेसलिंग नहीं करेंगी। Ultimate Improv शो पर बैकी दिखाई दी थीं। उन्होंने WrestleMania सीजन के बारे में बात की। इसी बीच लिंच ने बताया कि WrestleMania बेहद करीब है लेकिन अब वो नहीं लड़ रही हैं। यह फैंस उनके लिए बहुत बड़ा झटका है।
बैकी लिंच ने इसी बातचीत के दौरान यह चीज बता दी कि एक दिन वो जरूर वापस आ सकती हैं। हालांकि, अभी यह संभव नहीं है। लिंच ने इसी बीच सभी फैंस को धन्यवाद कहा है और फिर बताया कि सभी उनके पति सैथ रॉलिंस को लड़ते हुए देखते रहेंगे। उन्होंने कहा,
"अभी WrestleMania सीजन चल रहा है। मैं अब रेसलिंग नहीं करने वाली हूं। शायद एक दिन ऐसा जरूर होगा लेकिन मौजूदा समय में नहीं। सभी को धन्यवाद लेकिन मेरे पति जरूर लड़ रहे हैं।"
आप नीचे बैकी लिंच से जुड़ी वीडियो देख सकते हैं:
WWE के साथ बैकी लिंच के नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की खबर आई थी
साल 2025 की शुरुआत में रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि बैकी लिंच ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसी वजह से उनकी रिंग में वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। पहले लगा था कि लिंच विमेंस Royal Rumble मुकाबले में रिटर्न करती हुई दिखाई देंगी, वहां ऐसा नहीं हुआ।
Elimination Chamber 2025 में भी बैकी वापस नहीं आईं और इसके बाद लिंच के WrestleMania 41 का हिस्सा बनने के चांस पूरी तरह से खत्म होने लगे। आपको बता दें कि पिछले साल बैकी लिंच को लिव मॉर्गन के खिलाफ Raw के एक एपिसोड में हुए स्टील केज मैच में हार मिली थी। बैकी का कॉन्ट्रैक्ट इसके बाद WWE से खत्म हो गया था और उन्होंने ब्रेक ले लिया था। बैकी ने यह बताया था कि वो अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं। इसी वजह से उन्होंने ब्रेक लिया था। देखना होगा कि द मैन दोबारा रिंग में कब वापस आती हैं।