Billie Kay: पूर्व WWE सुपरस्टार बिली के (Billie Kay) की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने के बाद पूर्व और मौजूदा सुपरस्टार्स ने अपनी खुशी व्यक्त की। सभी ने इंस्टाग्राम के जरिए बिली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।बिली लगभग छह साल WWE का हिस्सा रहीं थी। पेयटन रॉयस के साथ उनका रन अच्छा रहा था। दोनों ने द ऑइकॉनिक्स टैग टीम में काम किया और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती। साल 2021 में बिली को WWE ने रिलीज कर दिया था। बिली ने इंस्टाग्राम के जरिए ऐलान किया कि इस साल दिसंबर में वो अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। View this post on Instagram Instagram Postबिली की इस खबर के बाद एलेक्सा ब्लिस, लिव मॉर्गन, निकी बैला सहित कई सुपरस्टार्स ने उन्हें बधाई दी।बिली के को मिली बधाईबिली ने साल 2015 में WWE ज्वाइन की थी। NXT में पहले उन्होंने अच्छा काम किया था। इसके बाद मेन रोस्टर में भी उन्होंने तगड़ा काम किया। मेन रोस्टर में साल 2018 में उन्होंने कदम रखा था। NXT में वो विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीत पाईं थी। मुख्य रोस्टर में WrestleMania 35 में उन्होंने पेयटन रॉयस के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी।Andy👁️@AndyLIVsForeverThe iiconics (Billie Kay and Peyton Royce)3बिली ने अपने छोटे से करियर में फैंस के दिलों में अच्छी जगह बनाई। WWE से जाने के बाद बिली और पेयटन ने Impact Wrestling ज्वाइन की। हालांकि साल 2022 में दोनों को वहां से जाना पड़ा है। क्या WWE में Billie Kay की दोबारा वापसी हो पाएगी?वैसे WWE से रिलीज होने के बाद बिली बहुत निराश नज़र आईं थी। उन्होंने ट्विटर पर एक लंबा बयान साझा किया था। उन्होंने लॉकर रूम सहित सभी WWE फैंस को धन्यवाद कहा था। उन्होंने WWE में अपनी उपलब्धियों के बारे में भी बताया था। खैर बिली ने इस बार खास खबर बताकर अपने फैंस को खुश कर दिया। आगे जाकर वो अपनी हेल्थ को लेकर भी अपडेट देती रहेंगी। कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में WWE में दोबारा वापसी की इच्छा जताई थी। देखना होगा कि फ्यूचर में ऐसा होगा या नहीं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं