36 साल के रेसलर का WWE में अपने आखिरी मैच के 2 साल बाद आया नया धांसू लुक, देखकर आप भी कहेंगे वाह

पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Cameron: पूर्व WWE सुपरस्टार और 36 साल की कैमरन (Cameron) का इस बार नया लुक सामने आया है। उनका ये नया लुक देखकर आप हैरान हो सकते हैं। WWE में अपने आखिरी मुकाबले के करीब दो साल बाद उनका लुक देखने को मिला।

Ad

नेओमी ने इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने रंबल मैच में आकर दमदार प्रदर्शन भी किया। WrestleMania XL में भी नेओमी ने जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर के साथ मिलकर डैमेज कंट्रोल (ओस्का, कायरी सेन और डकोटा काई) का सामना किया था। नेओमी की टीम ने जीत हासिल की थी। आपको बता दें कैमरन ने नेओमी के साथ काम किया था। हालांकि, उन्होंने पिछले साल विमेंस रॉयल रंबल मैच के बाद WWE में काम नहीं किया।

WWE में अपने आखिरी मैच के दो साल बाद कैमरन ने अपना लुक फैंस को दिखाया है। वो अब इंडिपेंडेंट सर्किट में काम करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक दिखाते हुए एक खास संदेश भी साझा किया। आप नीचे कैमरन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनका नया लुक देख सकते हैं।

Ad

WWE में रहते हुए कैमरन ने अच्छा काम किया था। उन्होंने साल 2011 में कंपनी ज्वाइन की थी। इसके बाद साल 2016 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। करीब 6 साल बाद विमेंस रॉयल रंबल मैच 2022 में उन्होंने सरप्राइज एंट्री की थी। उन्हें सोन्या डेविल ने एलिमिनेट किया था। आपको बता दें साल 2020 में उन्होंने AEW में भी अपना डेब्यू किया था।

WWE सुपरस्टार नेओमी को लेकर आया था बयान

नेओमी ने भी इस साल जनवरी में वापसी के बाद अभी तक अच्छा काम किया। फरवरी में हुए विमेंस Elimination Chamber मैच में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। वैसे कई दिग्गज अभी तक नेओमी की बुकिंग से खुश नज़र नहीं आए हैं। कुछ समय पहले Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने कहा था,

मुझे लगता है कि वो बियांका ब्लेयर के एंगल का इंतजार कर रहे हैं। वहां से कुछ चीजें आगे बढ़ा सकते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें कंपनी को फैंस की नजरों में रखना चाहिए। उम्मीद है कि कंपनी अब नेओमी के साथ कुछ अच्छा करेगी। जरूर वो ऐसा करेंगे जिसका कुछ मतलब होगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications