39 साल के रेसलर ने 11 साल बाद WWE Royal Rumble 2023 में वापसी के संकेत देकर चौंकाया, वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे आप

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Chris Masters: WWE का अगला बड़ा इवेंट अगले साल जनवरी में रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 होगा। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार बहुत बड़े सरप्राइज यहां देखने को मिलेंगे। आप सभी को पता है कि इस इवेंट में कुछ दिग्गजों की चौंकाने वाली वापसी होती है। पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस मास्टर्स (Chris Masters) ने भी वापसी के संकेत दे दिए है।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस मास्टर्स ने पोस्ट किया खास वीडियो

WWE Royal Rumble का इतिहास बहुत ही तगड़ा रहा हैं। अगले साल भी इस इवेंट में कुछ दिग्गजों की वापसी होगी। कई को लगता है कि कोडी रोड्स सभी को सरप्राइज देंगे। रैंडी ऑर्टन की वापसी भी हो सकती है। अब तो क्रिस मास्टर्स का नाम भी गूंजने लग गया है। मास्टर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने बताया कि वो इस शो के लिए कितने उत्साहित है। वीडियो में उनकी एंट्री भी दिख रही है। यहां से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अगले साल वो धमाकेदार एंट्री कर सकते हैं। ये वीडियो देखकर आपको भी मजा आएगा।

Ad

अगले साल 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। देखना होगा कि क्रिस मास्टर्स की यहां पर वापसी होगी या नहीं। इस शो में बदलाव भी देखने को मिलेंगे। ट्रिपल एच इस बारे में पहले बयान दे चुके हैं। ट्रिपल एच की सत्ता में ये पहला Royal Rumble आयोजित होगा। अब देखना होगा कि इसे शानदार बनाने के लिए क्या किया जाएगा।

मास्टर्स अगर रिंग में आएंगे तो फिर ये बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए होगा। 11 साल बाद वो WWE रिंग में फैंस को दिखेंगे। वैसे इससे पहले भी वो कई बार अपनी वापसी को टीज कर चुके हैं। कुछ महीने पहले NBC Sports को मास्टर्स ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने बॉबी लैश्ले के साथ मुकाबले को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था,

Royal Rumble में बॉबी लैश्ले का भी हर्ट लॉक चैलेंज हो। जिस तरह मेरे साथ हुआ उनके साथ भी हो सकता है। शायद मुझे भी वो मोमेंट प्राप्त हो सकता है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications