"करियर में सबसे ज्यादा घायल उन्होंने मुझे किया"- WWE से निकाले गए फेमस Superstar ने दिग्गज के ऊपर लगाए आरोप

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Titus O'Neil: WWE NXT में साल 2010 के समय में टाइटस ओ'नील (Titus O'Neil) और EC3 के बीच जबरदस्त राइवलरी रही थी। इस दौरान हुए मुकाबले को लेकर EC3 ने अब बड़ी बात कही है। टाइटस ने साल 2012 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इससे पहले EC3 के साथ उनकी यादगार फ्यूड रही थी।

Ad

2011 में इनके बीच कुछ खतरनाक मुकाबले हुए थे। दोनों इस राइवलरी में पर्सनल भी हो गए थे। Sportskeeda Wrestling पर EC3 से पूछा गया था कि NXT में उनका सबसे कठिन परफॉर्मर कौन था। उन्होंने टाइटस ओ'नील का नाम लिया। उन्होंने कहा,

मेरे करियर में टाइटस ओ'नील से ज्यादा घायल मुझे किसी ने नहीं किया। मुझे लगातार उन्होंने घायल किया। हालांकि मैंने अपने प्रतिद्वंदी को प्रोटेक्ट करने के लिए सबकुछ किया।

youtube-cover
Ad

EC3 ने टाइटस ओ'नील पर उन्हें घायल करने का आरोप लगाया। खैर इन दोनों सुपरस्टार्स को WWE में ज्यादा सफलता नहीं मिली। टाइटल ने जरूर अपना दम दिखाया। हालांकि उन्हें बड़ा पुश कंपनी द्वारा कभी नहीं मिला। टैग टीम डिवीजन में भी उन्होंने काम किया। अब वो इन रिंग एक्शन में नज़र नहीं आते हैं। हालांकि वो WWE में एक्टिव जरूर रहते हैं। किसी बड़े इवेंट में बैकस्टेज वो बड़ी भूमिका निभाते हुए नज़र आते हैं।

इन रिंग एक्शन में टाइटस अब ज्यादा फोकस भी नहीं करते हैं। लंबे समय से उनका कोई मैच भी नहीं हुआ है। WWE ने जरूर आने वाले समय में उनके लिए अंतिम मैच का प्लान बनाया होगा। अगर ऐसा हो तो फैंस को अच्छा लगेगा। खुद टाइटस भी ये चाहते हैं।

WWE ने EC3 को रिलीज कर दिया था

EC3 को NXT में अच्छी सफलता मिली। हालांकि मेन रोस्टर में उनका करियर ज्यादा खास नहीं रहा। इस बात से फैंस हमेशा गुस्से में रहे। कई बार ये बात खुद EC3 ने भी कही कि उन्हें कंपनी द्वारा पुश नहीं मिला। कुछ साल पहले WWE ने बजट में कमी के कारण उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद फैंस को बहुत गुस्सा भी आया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications