"40 साल की उम्र में रेसलिंग को अलविदा कहूंगा"- WWE से निकाले गए फेमस सुपरस्टार ने अपने रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

पूर्व WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान
पूर्व WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान

पूर्व WWE सुपरस्टार फैनडांगो (Fandango) ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बड़ा खुलासा किया। Asylum Wrestling Store से बात करते फैनडांगो ने कहा कि वो 40 साल की उम्र में रिटायर हो जाएंगे। फैनडांगो अभी 38 साल के है और शायद दो साल बाद वो रिंग में नजर नहीं आएंगे। फैनडांगो ने अपने करियर को लेकर बहुत बड़ा बयान इस बार दिया है।

Ad

WWE ने इस साल जून में फैनडांगो को रिलीज कर दिया था

फैनडांगो ने कहा कि वो AEW और इम्पैक्ट रेसलिंग में काम करना चाहते थे लेकिन इन कंपनियों ने उनसे कोई बात नहीं की। इंडिपेेंडेंट रेसलिंग प्रमोशन में इस समय फैनडांगो काम कर रहे हैं। आगे आने वाले दो साल में भी इस तरह ही रेसलिंग करते हुए फैनडांगो नजर आएंगे।

पूर्व SmackDown सुपरस्टार ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

मैंने इम्पैक्ट रेसलिंग और AEW में जाने का सोचा था। इन कंपनियों ने मुझसे कोई बात नहीं की। हालांकि मैंने कुछ अन्य कंपनियों में खुद से बात जरूर की। मैं अपने पुराने साथियों के साथ टीवी शो करना चाहता हूं। सभी का प्यार अंतिम बार पाना चाहता हूं। मैं अभी 38 साल का हूं। 40 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लूंगा। इस समय भी मैं कई जगह काम कर रहा हूं। WWE में मेरे कुछ दोस्त हैं जिनके साथ मेरी मुलाकात नहीं हुई। मैं इनके साथ कुछ टाइम अब आगे बिताना चाहता हूं।

WWE में साल 2006 में फैनडांगो आए थे। 15 साल तक उन्होंने यहां पर काम किया। टैग टीम डिवीजन में फैनडांगो का अच्छा नाम रहा। इस साल जून में फैनडांगो को कंपनी ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद कुछ अन्य कंपनियों में फैनडांगो ने रेसलिंग की। फैनडांगो के इस बयान से लग रहा है कि अब उन्होंने अपने करियर को लेकर उम्मीद छोड़ दी है। AEW और इम्पैक्ट रेसलिंग में वो जाना चाहते थे लेकिन अब शायद ये संभव नहीं हो पाएगा। दो साल अभी फैनडांगो के पास बचे हुए है और वो चाहेंगे कि इसमें अच्छा काम किया जाए। देखना होगा कि अगले दो साल का प्लान फैनडांगो का क्या रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications