WWE में 181 दिन तक चैंपियन रहने वाले फेमस Superstar ने रचा इतिहास, इस कंपनी में जाकर हासिल की बड़ी चैंपियनशिप

Pankaj
 पूर्व WWE सुपरस्टार का नया कारनामा
पूर्व WWE सुपरस्टार का नया कारनामा

Kairi Sane: पूर्व WWE सुपरस्टार कायरी सेन (Kairi Sane) ने इस बार इतिहास रच दिया। शायद इसके बारे में जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। सेन IWGP विमेंस चैंपियन बनने वाली पहली रेसलर बन गईं है। अपने करियर में उन्होंने एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली।

Ad

NJPW x Stardom Historic X-Over शो के मेन इवेंट में सेन ने मायू इवातानी को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया। कायरी ने अपने पुराने अंदाज में ही इवातानी को हराया। एक बार तो लगा था कि कायरी ये मुकाबला हार जाएंगी लेकिन उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। मैच के बाद सेन ने प्रोमो भी दिया। उन्होंने टाइटल जीतने पर खुशी जताई। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो NJPW Wrestle Kingdom 17 शो में भी अपना टाइटल डिफेंड करेंगी। हालांकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के बारे में कुछ नहीं बताया। जल्द ही इस बात का खुलासा भी हो जाएगा।

Ad

पिछले साल दिसंबर में कायरी सेन का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था

कायरी ने साल 2017 में WWE के साथ डील साइन की थी। इसके बाद उन्होंने NXT ब्रांड में काम किया। ट्रिपल एच के अंडर में उनका काम जबरदस्त रहा। उन्होंने NXT विमेंस चैंपियन जीती। साल 2019 में उन्होंने ये टाइटल जीता था। शायना बैजलर के साथ उनकी राइवलरी बहुत ही तगड़ी रही थी।

मेन रोस्टर में कायरी ने ओस्का के साथ बहुत अच्छा काम किया था। दोनों ने टैग टीम डिवीजन में शानदार काम किया। दोनों की टैग टीम का नाम काबुकी वारियर्स था। कायरी और ओस्का ने WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी। 181 दिन तक ये चैंपियंस रहे थे।

दिसंबर 2021 में कायरी का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने WWE के साथ दोबारा डील साइन नहीं की। उनके जाने से फैंस भी निराश नज़र आए थे। मेन रोस्टर में कंपनी ने उन्हें ज्यादा बड़ा पुश नहीं दिया। शायद इस वजह से ही उन्होंने दोबारा डील साइन नहीं की थी। अब देखना होगा कि फ्यूचर में वो WWE में वापसी करेंगी या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications