Former WWE Star Announces Retirement: पूर्व WWE सुपरस्टार कैसी कैटल ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। सात साल तक बिजनेस में रहने के बाद उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया। कैटल को इंडिपेंडेंट सर्किट में काफी सफलता मिली। बहुत कम समय में उन्होंने अच्छा काम कर कुछ खास उपलब्धियां अपने नाम की। हालांकि, वो इतनी जल्दी रिटायर हो जाएंगी ये किसी ने सोचा नहीं था।
कैसी कैटल ने अपना अंतिम मैच H20 HustleMania VII में लड़ा था। कैटल ने GCW, ICW और CZW में जबरदस्त काम कर अपनी खास पहचान बनाई। WWE में भी उनका मैच हुआ था, जिसके बाद वो काफी फेमस हो गईं। 2017 में उनका Raw में ओस्का के साथ मुकाबला हुआ था। ओस्का ने उन्हें धराशाई कर दिया था। 2022 कैटल के लिए बहुत शानदार रहा था। उन्होंने ICW अमेरिकन डेथमैच चैंपियनशिप अपने नाम की थी। 98 दिन तक उनका टाइटल रन चला था।
फेसबुक के जरिए कैसी कैटल ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने भावुक होकर फैंस का आभार प्रकट किया। कैटल ने कहा,
बर्थडे की बधाई के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं कुछ समय से चुप हूं। अब मैं ये कंफर्म कर रही हूं कि रेसलिंग नहीं करूंगी। मैं उन सभी फैंस का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए हमेशा उत्साहित किया। सभी ने मेरी काफी मदद की। रेसलिंग के प्रति हमेशा मेरा प्यार रहेगा। रेसलिंग ने मुझे जो दिया उसके लिए भी मैं हमेशा आभारी रहूंगी। अब समय आ गया है कि मुझे रिटायर हो जाना चाहिए। मैं अन्य तरीकों से सभी को प्रेरणा देती रहूंगी।
WWE इस समय WrestleMania 41 की तैयारियों में व्यस्त है
WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होगा। बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। जॉन सीना और रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे। चैंपियनशिप मैचों में भी खूब मजा आएगा। WWE ने जरूर कुछ ना कुछ बड़े सरप्राइज प्लान किए होंगे। ट्रिपल एच ने अभी तक अपने कदम से सभी को हैरान किया है। खैर मेनिया से पहले कैसी कैटल ने अचानक रिटायरमेंट की घोषणा कर चौंका दिया है। इस बात से जरूर उनके फैंस निराश हुए होंगे।