43 साल के WWE दिग्गज के भाई और भतीजी की भीषण दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत, सोशल मीडिया के जरिए दिया खास संदेश

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Mickie James: पूर्व WWE सुपरस्टार और मौजूदा IMPACT Wrestling स्टार मिकी जेम्स (Mickie James) को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। जेम्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। दअसल एक कार एक्सीडेंट में मिकी के भाई और भतीजी की मौत हो गई। ये खबर सुनकर 43 साल की जेम्स के फैंस को भी बहुत दुख हुआ होगा।

जेम्स का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। WWE में उन्होंने बहुत नाम कमाया। विमेंस डिवीजन को नए मुकाम पर ले जाने में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा। बजट में कमी के कारण पिछले साल WWE ने कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया था। इस लिस्ट में मिकी का नाम भी शामिल था। रिलीज होने के बाद जेम्स ने कंपनी के प्रति अपना गुस्सा भी दिखाया था। खैर बाद में उन्होंने IMPACT Wrestling में एंट्री कर ली।

जेम्स ने भाई और भतीजी को लेकर हुई दुर्घटना के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी। इस दौरान वो बहुत ही भावुक नज़र आईं। उन्होंने अपने फैंस को भी दिल छू देने वाला संदेश दिया। जेम्स ने बताया कि उनके भाई अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। कार में मिकी के भाई की पत्नी और उनका एक दोस्त भी इस दौरान मौजूद था।

पूर्व WWE सुपरस्टार मिकी जेम्स ने ट्विटर पर अपने फैंस को दिया खास संदेश

मिकी की भाभी इस समय हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। मिकी जेम्स ने फैंस को प्रार्थना करने के लिए भी कहा।

WWE में साल 2016 में मिकी ने दोबारा वापसी की थी। IMPACT Wrestling में इस समय उनका तीसरा रन चल रहा है। इस कंपनी में भी मिकी ने अभी तक अपना जलवा दिखाया। इस साल WWE विमेंस रंबल मैच में भी उनकी एंट्री हुई थी। आने वाले समय में मिकी की फिर से WWE में वापसी हो सकती हैं। वैसे साल 2005 में उन्होंने WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। कंपनी ने उन्हें लगातार अच्छा पुश इसके बाद दिया। मिकी ने भी इसका फायदा हमेशा उठाया।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links