पूर्व WWE सुपरस्टार माइक कनेलिस (Mike Kanellis) का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर इस बार आप हैरान हो जाएंगे। अपने लुक में जबरदस्त बदलाव कनेलिस ने किया है। ट्विटर पर कनेलिस ने अपनी तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को देखकर आप समझ जाएंगे की उन्होंने अपनी बॉडी में कितनी मेहनत की है।पूर्व WWE सुपरस्टार माइक कनेलिस ने बनाई शानदार बॉडीदो बार के पूर्व 24/7 चैंपियन माइक कनेलिस ने सोशल मीडिया पर 'before' और 'now' लिखते हुए तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने बताया कि आपका एक निर्णय पूरी लाइफ बदल सकता है।Mike Bennett@RealMikeBennett“You are always one decision away from an entirely different life” #REAL4:20 AM · Dec 24, 2021119446“You are always one decision away from an entirely different life” #REAL https://t.co/EIMIKg0hkXट्विटर पर इस तस्वीर पर माइक कनेलिस को काफी पॉजिटिव समर्थन फैंस द्वारा मिला है। कई फैंस ने कनेलिस से इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सवाल भी पूछे। माइक कनेलिस ने WWE में तीन साल काम किया था। इस साल की शुरूआत में माइक कनेलिस और उनकी पत्नी को WWE ने रिलीज कर दिया था। बजट में कमी के कारण WWE ने कई रेसलर्स को बाहर का रास्ता दिखाया था और उस लिस्ट में कनेलिस का नाम भी शामिल था। WWE से जाने के बाद माइक कनेलिस ने काफी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कंपनी के प्रति हमेशा आभार जताया और तारीफ की। कनेलिस ने इस समय पूरी तरह अपना फोकस फिजिक पर दिया है। तस्वीर देखकर ये आपको पता भी लग रहा होगा। ऐसा लग रहा है कि रिंग में वापसी की तैयारी कनेलिस कर रहे हैं। कनेलिस ने अभी तक अपने फ्यूचर को लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया है।हाल ही में खबर सामने आई थी कि इम्पैक्ट रेसलिंग की तरफ कनेलिस रूख कर सकते हैं। WWE में अपने छोटे रन के दौरान कनेलिस ने सभी को प्रभावित किया था। उनकी पत्नी ने भी अच्छा काम किया। इस लिहाज से देखा जाए तो उन्हें फ्यूचर में अच्छा ऑफर मिल सकता है। ये अच्छा ऑफर जरूर AEW द्वारा उन्हें दिया जा सकता है। AEW में काम करने से कनेलिस को भी फायदा होगा और फ्यूचर में वो बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। खैर कुछ समय बाद पता चल जाएगा कि माइक कनेलिस किस कंपनी में अपना डेब्यू करेंगे।