WWE दिग्गज John Cena की पूर्व प्रेमिका का पति गिरफ्तार, हैरान करने वाला कारण आया सामने

Ujjaval
पूर्व WWE स्टार के पति गिरफ्तार (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE स्टार के पति गिरफ्तार (Photo: WWE.com)

Former WWE Superstar Nikki Bella Husband Arrested: निकी बैला (Nikki Bella) को WWE के इतिहास की सबसे लोकप्रिय और सफल विमेंस स्टार्स में गिना जा सकता है। उन्होंने कई सालों तक WWE में काम करके फैंस का खूब मनोरंजन किया है। वो काफी समय से एक्शन से दूर हैं और अपने अन्य बिजनेस पर ध्यान दे रही हैं। दो साल पहले निकी ने शादी की थी और अब उनके निजी जीवन को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। घरेलू हिंसा के चलते उनके पति अरेस्ट हो गए हैं।

Ad

TMZ Sports के अनुसार निकी बैला के पति आर्टेम चिगविंटसेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर घरेलू हिंसा के आरोप लगे हैं। आपको बता दें कि तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद निकी और आर्टेम ने 2022 में शादी की थी। निकी और चिगविंटसेव ने Dancing with the Stars के सीजन 25 में डांसिंग पार्टनर्स के रूप में साथ काम किया था।

2020 में दोनों की सगाई हो गई और उन्होने अपने पहले बच्चे का भी स्वागत किया। खैर, TMZ Sports ने बताया कि चिगविंटसेव को कैलिफोर्निया के नापा शहर में गिरफ्तार किया गया और उन्हें नापा काउंटी जेल में रखा गया है। निकी बैला और उनके बच्चे की हालत को लेकर फैंस के बीच चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि, निकी का नाम अभी तक इस केस में सामने नहीं आया है।

बता दें कि आर्टेम के साथ रिलेशनशिप में आने के पहले निकी बैला काफी सालों तक जॉन सीना की प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) थीं। बाद में दोनों अलग हो गए।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार Nikki Bella के पति की गिरफ्तारी पर पूरी खबर क्या है?

TMZ ने अपनी खबर में आर्टेम चिगविंटसेव की गिरफ्तारी से जुड़ी परिस्थिति पर आगे भी बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता इस समय पुलिस के साथ तहकीकात में सपोर्ट कर रही हैं। रिपोर्ट में यह खुलासा भी हुआ कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिगविंटसेव को पत्नी और घर वालों पर चोट पहुंचाने के लिए गिरफ्तार किया है।

यह चीज़ क्लियर हुई है कि इस तरह की गिरफ्तारी के लिए चोट का दिखना बहुत ज्यादा जरुरी है। अभी तक यह बात भी पता नहीं चली है कि पीड़िता असल में पूर्व WWE स्टार निकी बैला है, या नहीं। उनका नाम साफ शब्दों में नहीं लिया गया है। उम्मीद है कि आगे इसपर अपडेट आएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications