50 साल के WWE हॉल ऑफ फेमर ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, हाल ही में कंपनी से निकाले गए 2 सुपरस्टार्स भी आए नजर

पूर्व WWE सुपरस्टार ने अपने साथी रेसलर के साथ रचाई शादी
पूर्व WWE सुपरस्टार ने अपने साथी रेसलर के साथ रचाई शादी

पूर्व WWE सुपरस्टार और 50 साल के RVD को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। RVD ने गुपचुप तरीके से अपने साथी रेसलर केटी फोर्ब्स के साथ शादी कर ली है। लास वेगास में एक प्राइवेट सेरेमनी का आयोजन किया गया था। सबसे खास बात ये है कि स्कार्लेट बोड्रिक्स (Scarlett Bordeaux) और कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) भी इस सेरेमनी में शामिल हुए थे। इन दोनों सुपरस्टार्स को कुछ दिन पहले WWE ने रिलीज कर दिया था। स्कार्लेट बोड्रिक्स ने इंस्टाग्राम के जरिए कुछ तस्वीरें पोस्ट की।

Ad
RVD और केटी फोर्ब्स ने रचाई शादी
RVD और केटी फोर्ब्स ने रचाई शादी
स्कार्लेट बोड्रिक्स और कैरियन क्रॉस भी हुए शामिल
स्कार्लेट बोड्रिक्स और कैरियन क्रॉस भी हुए शामिल

WWE ने इस साल RVD को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था

RVD और केटी फोर्ब्स साल 2016 से रिलेशनशिप में है। केटी फोर्ब्स साल 2015 से प्रो रेसलिंग बिजनेस में काम कर रही हैं। इम्पैक्ट रेसलिंग में उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया। WWE ने इस साल RVD को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। रेसलिंग की दुनिया में RVD का बहुत बड़ा नाम है। RVD ने कई रेसलिंग कंपनियों में काम किया है। WWE में RVD को बहुत सफलता मिली।

Ad

हाल ही में RVD ने कहा था कि वो रिंग में फिर से वापसी करना चाहते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर WWE रिंग में एक बार फिर वो बवाल मचा सकते हैं। वैसे RVD की फिजिक अभी भी काफी शानदार लग रही है। फुल टाइम रेसलर के रूप में वो अभी भी धमाल मचा सकते हैं। पिछले कुछ समय से कई रिपोर्ट्स में उनकी वापसी की खबरें सामने आ रही है। RVD ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया कि वो कब वापसी करेंगे। ये जरूर RVD ने बता दिया है कि वो वापसी करना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर भी RVD और केटी फोर्ब्स के फैंस उन्हें अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी और इसमें ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था। खैर RVD शादी के बंधन में बंध गए है। अब उनकी आगे की लाइफ कैसी रहेगी ये आने वाला समय बताएगा। केटी फोर्ब्स के साथ वो काफी लंबे समय से रिश्ते में थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications