Roman Reigns ने क्यों नहीं मांगी अपने भाई से माफी? पूर्व WWE स्टार ने बताया चौंकाने वाला कारण

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया आई सामने (Photo: WWE.com)

Aiden English On Roman Reigns SmackDown Action: रोमन रेंस इस समय WWE Survivor Series 2024 की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस इवेंट में नई और असली ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच देखने को मिलेगा। मौजूदा समय में इनकी राइवलरी शानदार चल रही है। इस बीच पूर्व WWE सुपरस्टार एडन इंग्लिश (Aiden English) ने बड़ा बयान दिया है। एडन ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि असली ट्राइबल चीफ अपने पुराने कामों के लिए जे उसो से माफी मांगेंगे लेकिन एक बड़े कारण से उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Ad

पिछले महीने जे उसो और रोमन रेंस के बीच सुलह खत्म हुई। द उसोज़ लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन पर नज़र आए। हालांकि, ये तिकड़ी अभी तक SmackDown में सोलो सिकोआ के खिलाफ बढ़त हासिल करने में विफल रही है। हाल ही में हुए WWE Crown Jewel इवेंट में भी रोमन रेंस और द उसोज़ को हार का सामना करना पड़ा था। सिकोआ ने रोमन को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

REBOOKED पर बात करते हुए एडन इंग्लिश ने SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में चर्चा की, जिसमें सैमी ज़ेन का असली ब्लडलाइन के साथ रीयूनियन हुआ। इंग्लिश ने कहा कि रोमन को अभी भी अपने ऊपर घमंड है और इस वजह से ही उन्होंने जे से माफी नहीं मांगी। उनके अनुसार,

मुझे ये फैक्ट पसंद आया कि वो बाहर आए और फिर रोमन रेंस। रोमन अभी भी अपने ऊपर गर्व महसूस कर रहे हैं कि मैंने माफी नहीं मांगी। उन्होंने जे उसो से भी माफी नहीं मांगी। मुझे लगा था कि हमें माफी देखने को मिलेगी।

youtube-cover
Ad

WWE Survivor Series 2024 में होगा तगड़ा मुकाबला

Survivor Series 2024 में ब्लडलाइन WarGames मैच बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की टीम में अभी चार-चार सदस्य मौजूद हैं। 5वें मेंबर की तलाश जारी है। बहुत जल्द इस चीज का खुलासा भी हो जाएगा। अच्छी बात ये है कि रोमन रेंस, द उसोज़ और सैमी ज़ेन लंबे समय बाद साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। इस पल का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। उधर सोलो सिकोआ भी अपनी टीम के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। जेकब फाटू के ऊपर सभी की नज़रें होंगी। उनकी वजह से अभी तक सिकोआ को काफी मजबूती मिली है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications