3.17 सेकेंड में WWE दिग्गज को हराने वाले रेसलर की वापसी, 756 दिन बाद रिंग में दिखा जलवा

पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Aliyah Made Her In Ring Return: WWE में आलिया (Aliyah) ने अपने करियर की शुरूआत साल 2015 में की थी। उन्होंने परफॉर्मेंस सेंटर और NXT में धमाकेदार काम किया। साल 2021 में उन्हें लंबे इंतजार के बाद मेन रोस्टर में शामिल किया गया। 21 सितंबर, 2023 को कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद से वो किसी भी रिंग में नज़र नहीं आईं। लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया लेकिन अब उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। करीब 756 दिन बाद Destiny World Wrestling इवेंट में उन्होंने रिंग में वापसी कर मुकाबला लड़ा। आपको बता दें आलिया ने WWE में सितंबर, 2022 में अपना अंतिम मैच लड़ा था। इसके बाद से अब उनका जलवा देखने को मिला है।

Ad

NXT में आलिया के शानदार प्रदर्शन को देखकर लगा था कि वो मेन रोस्टर में भी कामयाबी हासिल करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कुछ बड़े मुकाबलों का वो हिस्सा रहीं लेकिन उनकी बुकिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। साल 2023 में उन्होंने एक भी मुकाबला WWE रिंग में नहीं लड़ा और अंत में उन्हें रिलीज कर दिया गया। उनके फैंस ने इस बात पर काफी नाराजगी जताई थी। WWE से जाने के बाद उन्होंने रेसलिंग से थोड़ा दूरी बना ली थी। आलिया ने बतौर DJ काम पर ज्यादा ध्यान दिया।

12 सितंबर, 2022 को Raw के एपिसोड में आलिया और राकेल रॉड्रिगेज़ विमेंस टैग टीम खिताब डकोटा काई और इयो स्काई से हार गईं थीं। ये प्रमोशन में आलिया का अंतिम मुकाबला था। फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक थे कि उनका अगला कदम क्या होगा। आलिया ने बता दिया है कि वो एक बार फिर रिंग में बवाल मचाने के लिए तैयार हैं। Destiny World Wrestling इवेंट के जरिए उन्होंने हुंकार भर दी है। इस इवेंट में उन्होंने ज़ायडा स्टील का सामना किया।

Ad

WWE दिग्गज नटालिया को दी थी मात

साल 2022 में प्रो रेसलिंग की दुनिया में आलिया ने तहलका मचा दिया था। उन्होंने सभी को चौंकाते हुए WWE दिग्गज नटालिया को 3.17 सेकेंड में हरा दिया, जो कंपनी के इतिहास में सबसे तेज जीत है। उस समय लगा था कि आलिया को अब कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। WWE से जाने के बाद आलिया ने अपनी फिजिक पर बहुत काम किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications