पूर्व WWE सुपरस्टार गेल किम ने बताया अपना रिटारयमेंट प्लान

Ankit

पूर्व WWE सुपरस्टार और 6 बार की TNA नॉकआउट चैंपियन गेल किम ने एलान किया कि वो रिंग से इस साल रिटायरमेंट ले लेंगी। गेल किम ने हाल ही में इम्पैक्ट टैपिंग में इसकी घोषणा की। पिछले कुछ महीने गेल किम के लिए काफी खास रहे हैं। पिछले साल जून में गेल किम पहली विमेंस सुपरस्टार बनी थी जिनको TNA हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। जिसके बाद गेल किम ने उसके अगले हफ्ते बाउंड ऑफ ग्लोरी में नॉकआउट चैंपियनशिप का मैच लड़ा लेकिन चोट के कारण उन्हें बाहर रहना पड़ा। वहीं मार्च में गेल किम ने ट्विटर के जरिए बताया की अब वो इम्पैक्ट के कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है लेकिन वापसी की कुछ उम्मीद बाकी है। अब इस साल के अंत में फैंस गेल किम को आखिरी बार फैंस देख पाएंगे। हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि वो अभी से रिंग से दूर होंगी। गेल किम के मुताबिक वो अपने करियर में टॉप पर पहुंचना चाहित हैं जिसके बाद वो रिटायरमेंट आराम से ले सके। उससे पहले गेल किम एक अच्छा मैच लड़ना पसंद करेंगी। अब सभी फैंस को देखना होगा कि गेल किम का करियर इस साल के अंत तक कैसा जाता है। गेल किम इम्पैक्ट रैसलिंग की बड़ी नाम है और उनके रहते हुए कंपनी ने भी ऊंचाउयों को छुआ है साथ ही विमेंस डिवीजन को गेल किम ने मजबूती दी है। WWE में रहते हुए गेल किम ने काफी अच्छे मैच दिए है लेकिन उनका करियर इस कंपनी में ज्यादा बेहतर नहीं रहा जिसके कारण उन्होंने TNA का हाथ थामा था और वहां उन्होंने 6 बार चैंपियनशिप पर कब्जा किया। फिलहाल, फैंस को इंतजार है कि गेल किम जैसी सुपरस्टार अब रिंग के किसके खिलाफ लड़ने वाली हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications