WWE दिग्गज Batista की 46 साल के Superstar के साथ ट्रेनिंग करते हुए तस्वीर आई सामने, देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा

Pankaj
WWE दिग्गज की खास तस्वीर आई सामने
WWE दिग्गज की खास तस्वीर आई सामने

Batista: पूर्व WWE सुपरस्टार और छह बार के वर्ल्ड चैंपियन बतिस्ता (Batista) ने हाल ही में टाइटस ओ'नील (Titus O'Neil) के साथ ट्रेनिंग में समय बिताया।

Ad

द एनिमल का प्रो रेसलिंग की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित करियर में से एक है। उन्हें कंपनी के एक पुराने डेवलपमेंटल प्रमोशन, OVW में ब्रेक मिला। उसके बाद उन्होंने साल 2002 में डीकन बतिस्ता के रूप में शुरूआत की। Raw में उनका काम शानदार रहा। एवोल्यूशन ग्रुप में भी उनका काम अच्छा रहा था। WWE चैंपियनशिप और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर भी उन्होंने कब्जा जमाया।

हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में टाइटस ओ'नील ने हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। दोनों ट्रेनर माथियस आंद्रे के साथ नज़र आए। ये तस्वीर देखकर सभी को अच्छा लगा होगा। बतिस्ता की बॉडी भी शानदार लग रही है।

Ad

बतिस्ता रेसलिंग से रिटायरमेंट ले चुके हैं। WrestleMania 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ उन्होंने अपना अंतिम मैच लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

WWE दिग्गज Batista को हॉल ऑफ फेम में कब शामिल किया जाएगा?

बतिस्ता हॉल ऑफ फेमर को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। साल 2020 में बतिस्ता को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना था। COVID-19 के हॉल ऑफ फेम सेरेमनी नहीं हो पाई थी। अब ये चीज अधर में लटक गई है। WrestleMania 39 से पहले खबरें सामने आई थी कि उन्हें इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा, हालांकि ये नहीं हो पाया।

बतिस्ता के बिजी शेड्यूल के कारण उन्हें इस साल भी हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं किया गया। अब साल 2024 में देखने होगा कि ये काम हो पाएगा या नहीं। फैंस भी इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बतिस्ता हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। उनकी कई पिक्चरें हिट हो चुकी हैं। उनका शेड्यूल बहुत ही बिजी रहता है। कुछ समय पहले उनका नया लुक भी सामने आया था। अलग अंदाज में वो दिख रहे थे। फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications