Big Bill Gets Married to Lexy Nair: पूर्व WWE सुपरस्टार हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए। यह स्टार बिग बिल (Big Bill) हैं जो कि मौजूदा समय में AEW का हिस्सा बन हुए हैं। बिल को WWE में बिग कैस के नाम से जाना जाता था। दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में उनकी एंजो अमोरे के साथ टीम काफी लोकप्रिय हो गई थी। बता दें, बिग कैस को जून 2018 में WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इंडिपेंडेट सर्किट में काम करके अपना नाम बनाया था। बिग बिल, लेक्सी नेयर (Lexy Nair) के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए।लेक्सी भी बिल की तरह ही AEW में काम करती हैं और वो समय-समय पर ROH में भी दिखाई देती हैं। नेयर स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर हैं जो कि AEW में इंटरव्यूअर का रोल निभाती हैं। बता दें, बिल और लेक्सी नेयर ने अप्रैल 2021 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और इन दोनों ने दो साल पहले दिसंबर 2022 में सगाई करने का ऐलान किया था। अब लेक्सी ने बिग बिल के साथ शादी से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है।आप नीचे बिग बिल-लेक्सी नेयर के शादी से जुड़ी शानदार तस्वीरें देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postबिग बिल WWE में अपने करियर के दौरान एक भी टाइटल नहीं जीत पाएबिग बिल की WWE में एंजो अमोरे के साथ टैग टीम दर्शकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय थी। इसके बावजूद ये दोनों सुपरस्टार्स दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में टीम के रूप में एक भी टैग टीम टाइटल नहीं जीत पाए। हालांकि, इन दोनों को साल 2015 में टैग टीम ऑफ द ईयर का NXT Year End अवॉर्ड जरूर दिया गया था। एंजो WWE में दो मौकों पर क्रूजरवेट चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहें। वहीं, बिग बिल के कोई टाइटल जीते बिना ही दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में करियर का अंत हो गया। बिल AEW में रिकी स्टार्क्स के साथ मिलकर 1 मौके पर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन जरूर बनने में कामयाब रहे थे। बता दें, बिग बिल AEW में क्रिस जैरिको के लर्निंग ट्री फैक्शन का हिस्सा बने हुए हैं। View this post on Instagram Instagram Post