WWE से सालों पहले निकाले गए फेमस Superstar ने दिया चौंकाने वाला बयान, स्क्रिप्ट के खिलाफ जाने का कारण बताया

WWE के पूर्व सुपरस्टार ने SmackDown के फेमस सैगमेंट को लेकर कही बड़ी बात
WWE के पूर्व सुपरस्टार ने SmackDown के फेमस सैगमेंट को लेकर कही बड़ी बात

WWE के पूर्व सुपरस्टार बिग कैस (Big Cass) के नाम से कई फैंस परिचित होंगे। कुछ सालों पहले तक वो WWE का अहम हिस्सा। थे। उन्होंने हाल ही में एक बड़े सैगमेंट के बारे में बात की जो स्क्रिप्ट के अनुसार नहीं गया था। दरअसल, यह सैगमेंट 2018 की स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड के दौरान आया था।

Ad

WWE के पूर्व सुपरस्टार बिग कैस ने दिया बड़ा बयान

1 मई 2018 को SmackDown के एपिसोड में बिग कैस का एक सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान वो डेनियल ब्रायन की तरह कपड़े पहने हुए व्यक्ति पर सिर्फ किक लगाने वाले थे। हालांकि, फैंस की ओर से उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली और इसी वजह से उन्होंने उस रेसलर पर बुरी तरह हमला जारी रखा। इसी वजह से बैकस्टेज उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

WWE की पूर्व बैकस्टेज इंटरव्यूअर रैने पक्वेट के The Sessions पोडकास्ट पर बिग कैस ने कई चीज़ों के बारे में बात की। उन्होंने इस दौरान स्क्रिप्ट के खिलाफ जाने का निर्णय लेने का कारण बताया। उन्होंने कहा:

“वो एक बड़ी गलती थी। अब इस चीज़ को सही दिमाग से देखने पर लगता है कि, 'आप उस समय क्या सोच रहे थे?'हुआ ऐसा था कि मुझे इस सैगमेंट से काफी ज्यादा खराब रिएक्शन मिलने वाला था। जब मैंने पहली बार ऐसा किया तो मैंने क्राउड और लोगों की ओर देखा जो हँस रहे थे। मुझे महसूस हुआ, ‘हमें इस तरह के जवाब की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।'"
Ad

WWE से जाने के बाद बिग कैस ने काफी संघर्ष किया। उन्होंने खराब समय का डटकर सामना किया और मानसिक स्वास्थ्य को सही किया। कुछ समय बाद उनकी वापसी हुई और अभी वो IMPACT Wrestling के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। SmackDown के उस सैगमेंट के लगभग एक महीने बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया।

Money in the Bank 2018 में उन्हें डेनियल ब्रायन के खिलाफ सिंगल्स मैच में हार का सामना किया। इसके सिर्फ दो दिनों बाद उन्हें रिलीज किया गया था और इसके बाद से वो दूसरे प्रमोशन में नजर आ रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications