WWE से निकाले गए Superstar Bray Wyatt की हुई सगाई, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

WWE दिग्गज ब्रे वायट की सगाई हुई
WWE दिग्गज ब्रे वायट की सगाई हुई

WWE के पूर्व सुपरस्टार्स ब्रे वायट (Bray Wyatt) और जोजो ऑफरमैन (Jojo Offerman) के लिए खुशी का पल आया है। कुछ समय पहले ही दोनों ने सगाई की है और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। कई सालों से दोनों साथ थे और इतने लंबे रिलेशनशिप के बाद आखिर उनकी इंगेजमेंट हुई। इस बात की जानकारी पूर्व WWE एनाउंसर ने सोशल मीडिया पर दी।

Ad

WWE दिग्गज ब्रे वायट और जोजो ऑफरमैन की सगाई हुई

ब्रे वायट और जोजो ऑफरमैन 2017 से साथ थे और उनके दो बच्चे भी हैं। उनके पहले बच्चे का जन्म 2019 में हुआ था वहीं दूसरे बच्चे का जन्म 2020 में हुआ था। वायट अपने निजी जीवन को WWE से पूरी तरह अलग रखते थे और इसी वजह से ज्यादा लोगों को उनके रिलेशनशिप के बारे में जानकारी नहीं थी।

जोजो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर खुद की तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने रिंग पहनी हुई थीं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में बताया कि ब्रे वायट ने उन्हें प्रपोज़ किया था और उन्होंने हाँ कहा। उन्होंने ट्विटर पर भी इसी चीज़ को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा:

"एक मिलियन बार हाँ! मैं तुमसे प्यार करती हूँ, विंढम! और मैं तुमसे शादी करने का इंतजार नहीं कर सकती (भले ही ऐसा लगता है कि हमारी पहले ही शादी हो गई है) यह रिश्ता हमेशा रहेगा।
Ad

ब्रे वायट और जोजो ऑफरमैन दोनों ही अब WWE में काम नहीं करते हैं। दरअसल, पहले जोजो को रिलीज किया गया था और फिर कुछ महीनों बाद पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को भी कंपनी से बाहर करने का निर्णय लिया गया था। दोनों ही एक समय पर WWE का अहम हिस्सा हुआ करते थे लेकिन अब दोनों ही कंपनी से दूर हो गए हैं।

WWE से जाने के बाद वायट रेसलिंग जगत के सबसे बड़े फ्री एजेंट बन गए थे। लग रहा था कि उनका AEW या किसी अन्य कंपनी में डेब्यू होगा। हालांकि, अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications