"इंसान बनो और डरो मत"- Goldberg की बेइज्जती करते हुए WWE से निकाले गए पूर्व चैंपियन ने उन्हें ललकारा

Pankaj
WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया

Goldberg: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) अब फ्री एजेंट हो गए है। WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट पिछले साल दिसंबर में खत्म हो गया था। इस बात का खुलासा Fightful Select ने किया। WWE ने उनके साथ नई डील को लेकर कोई बात नहीं की। अब लग रहा है कंपनी में वो दोबारा नज़र नहीं आएंगे। खैर इस बीच पूर्व WWE स्टार मैट कार्डोना (ज़ैक रायडर) ने उन्हें ललकारा है।

Ad

मैट कार्डोना को अप्रैल, 2020 में WWE ने रिलीज कर दिया था। WWE से अलग होने के बाद वो दुनियाभर के कई बड़े प्रमोशन्स का हिस्सा बन चुके हैं। वो AEW, Impact Wrestling और NWA जैसे प्रमोशन्स में रेसलिंग कर चुके हैं।

गोल्डबर्ग के फ्यूचर अपडेट के बीच मैट कार्डोना ने ट्विटर पर बड़ा बयान दिया।

इंडी गॉड अगले हैं। एक इंसान बनो! गोल्डबर्ग चलो डरो मत।
Ad

मैट कार्डोना ने गोल्डबर्ग से किसी अन्य कंपनी में आकर उनका सामना करने की बात कही है। वैसे अब ये संभव भी है।

गोल्डबर्ग को WWE रिंग में अब फैंस देखना नहीं चाहते हैं। उनके मैच अच्छे नहीं रहते हैं। पिछले कुछ सालों में जितने भी उनके मैच हुए सभी में गलतियां देखने को मिली। उम्र के लिहाज से भी वो अब अच्छे मुकाबले नहीं दे पाएंगे। खैर कुछ समय पहले गोल्डबर्ग ने कहा था कि वो एक अंतिम मैच के लिए WWE में वापसी करना चाहते हैं। अभी तो ये चीज संभव नहीं लग रही है। फ्यूचर में जरूर कंपनी द्वारा उन्हें ये मौका दिया जा सकता है।

WWE Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग को मिली थी करारी हार

Elimination Chamber 2022 में अंतिम बार WWE रिंग में गोल्डबर्ग नज़र आए थे। सऊदी अरब में रोमन रेंस के साथ उनका मैच हुआ था। इस टाइटल मुकाबले में गोल्डबर्ग की हार हुई थी। इस मैच में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। रेंस ने बहुत जल्द उन्हें हराकर अपना टाइटल रिटेन कर लिया था। खैर अब देखना होगा कि गोल्डबर्ग का अगला कदम क्या रहेगा। बहुत जल्द वो किसी अन्य कंपनी में भी नज़र आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications