32 साल की उम्र में रेसलिंग से रिटायरमेंट लेकर पूर्व WWE Superstar ने फैंस को दिया बड़ा झटका, अंतिम मुकाबले में 22 मिनट तक दिखाया दम

पूर्व WWE सुपरस्टार ने बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंकाया (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE सुपरस्टार ने बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंकाया (Photo: WWE.com)

Former WWE Superstar Retires: पूर्व WWE सुपरस्टार चार्ली मॉर्गन (Charlie Morgan) ने मात्र 32 साल की उम्र में रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। मॉर्गन और जेत्ता दोनों का रेसलिंग की दुनिया में बड़ा नाम है। मॉर्गन ने अपना करियर साल 2011 में शुरू किया था। इसके बाद वो कई कंपनियों का हिस्सा बनीं। कई जगह काम करने के बाद अंत में उन्होंने प्रो रेसलिंग: EVE के साथ काम किया और उन्हें वहां पर जबरदस्त सफलता मिली। मॉर्गन साल 2019 में रिटायर हो गईं थी लेकिन 2021 में उन्होंने दोबारा वापसी की।

Ad

चार्ली ने पहले WWE में NXT यूके में कई मैच लड़े, जहां उन्होंने कुछ टॉप सुपरस्टार्स का सामना किया। चार्ली ने अपने खास प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। मॉर्गन का इंडिपेंडेंट सर्किट में बहुत बड़ा नाम है। अब उन्होंने अपने करियर को खत्म करने का फैसला लिया है। अपनी पार्टनर जेत्ता के साथ 7 जून को उन्होंने प्रो रेसलिंग: EVE शो में धमाकेदार मैच के बाद रिटायरमेंट ले लिया। वैसे उन्होंने इस बात का पहले ही ऐलान कर दिया था।

मॉर्गन अभी 32 और जेत्ता केवल 36 साल की हैं। अधिकांश रेसलर 40 साल के बाद ही रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो फैंस थोड़ा चौंक जरूर गए होंगे। प्रो रेसलिंग: EVE ने इनके रिटायरमेंट पर एक खास संदेश भी दिया। पोस्ट में लिखा गया है कि पिछले शुक्रवार को हमने EVE के दिल और आत्मा को अलविदा कह दिया।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार चार्ली मॉर्गन ने अपने अंतिम मैच में दिखाया दम

अपने अंतिम मैच मे चार्ली मॉर्गन और जेत्ता ने 22 मिनट का शानदार मुकाबला लड़ा। दोनों ने एक बार फिर फैंस का दिल जीता। वैसे चार्ली के इतनी जल्दी रिटायरमेंट लेने से फैंस भी जरूर निराश हुए होंगे। किसी ने सोचा नहीं था कि वो इतनी जल्दी बड़ा फैसला ले लेंगी।

WWE के साथ उनका रन बहुत छोटा रहा। हालांकि, रिंग में उनके प्रदर्शन को देखकर लगता था कि एक दिन मेन रोस्टर में उनकी एंट्री होगी। अंत में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। उन्होंने जरूर इंडिपेंडेंट सर्किट में अपना बड़ा नाम बनाकर फैंस का दिल जीता। चार्ली ने रिटायरमेंट तो ले लिया लेकिन उनके द्वारा किए गए कारनामों को हमेशा याद रखा जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications