WWE Royal Rumble 2022 का आयोजन 29 जनवरी को होगा। WWE में इस समय शानदार बिल्डअप इस पीपीवी के लिए चल रहा है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) में इस बार फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है क्योंकि पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस मास्टर्स (Chris Masters) ने अपनी वापसी टीज की है। क्रिस मास्टर्स ने ट्विटर पर एक अनोखा वीडियो पोस्ट किया। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो इस बार रंबल मैच में एंट्री कर सकते हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस मास्टर्स ने अपनी वापसी टीज कीक्रिस मास्टर्स ने साल 2005 में Raw में डेब्यू किया था। अपने मास्टर लॉक के कारण वो जल्द ही फैंस के बीच प्रसिद्ध हो गए थे। साल 2007 में उन्हें WWE से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद साल 2009 में फिर से धमाकेदार वापसी क्रिस मास्टर्स ने की। इसके दो साल बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। ट्विटर पर क्रिस मास्टर्स ने वीडियो पोस्ट किया। रंबल मैच में एंट्री का काउंटडाउन इस वीडियो में दिख रहा है। ये टीजर अगर आप देखेंगे तो आपको लग जाएगा कि मास्टर्स की सरप्राइज एंट्री इस बार हो सकती है। Chris Masters@ChrisAdonisAt the very least it is fun to imagine5:49 AM · Jan 11, 20221566113At the very least it is fun to imagine https://t.co/JcelX6uM3Oक्रिस मास्टर्स के मास्टर लॉक को तोड़ना काफी मुश्किल होता था। साल 2007 में इस लॉक को बॉबी लैश्ले ने तोड़ा था। बॉबी लैश्ले अब इस मास्टर लॉक का प्रयोग अपने फिनिशिंग मूव के रूप में करते हैं। इस मूव को अलग-अलग नाम दिया गया है। बॉबी लैश्ले के इस मूव को द हर्ट लॉक कहा जाता है। खैर अब देखना होगा कि क्रिस मास्टर्स इस बार रंबल मैच में आएंगे या नहीं। वैसे हाल ही में WWE की तरफ से बयान आया था कि रंबल मैच में इस बार बड़े सरप्राइज फैंस को देखने को मिलेंगे। शायद क्रिस मास्टर्स की वापसी का प्लान भी इसमें शामिल हो सकता है। मास्टर्स आएंगे तो फिर फैंस को मजा आएगा। WWE में वापसी कर अभी भी वो कई ड्रीम मैच लड़ सकते हैं। बॉबी लैश्ले इस समय WWE में जबरदस्त काम कर रहे हैं। Royal Rumble में बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप मैच होगा। मास्टर्स अगर WWE में वापसी करेंगे तो फिर वो लैश्ले को दोबारा चुनौती दे सकते हैं।