पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस्टी हीम ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। पैदा हुए बच्चों में 3 लड़के और 1 लड़की है। क्रिस्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सर्जरी अच्छी रही और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। Surgery went extremely well! Christy and all 4 babies are safe! pic.twitter.com/OI11LPwNAp — Christy (@hemmepowered) January 7, 2018 37 साल की क्रिस्टी हीम ने अपने रैसलिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में की, जब वो WWE डीवा सर्च शो की विजेता बनीं। कुछ साल WWE के साथ रहने के बाद वो 2006 में इम्पैक्ट रैसलिंग में चली गईं। कम्पनी के साथ करीब 1 दशक तक जुड़े रहने के बाद क्रिस्टी ने 2016 में उसे अलविदा कहदिया। क्रिस्टी की शादी साल 2010 में हुई थी। उनका पहला बच्चा 2015 में हुआ था, जोकि एक लड़की थी। क्रिस्टी ने पिछले साल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि वो जनवरी महीने में 4 बच्चों को जन्म देंगी। गर्भ में 1 साथ 4 बच्चे होने की वजह से उन्हें डिलीवरी से पहले काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस वजह से उनकी स्पेशल सर्जरी हुई। क्रिस्टी के 5 बच्चों में से अब 4 का जन्मदिन 1 ही दिन यानी 6 जनवरी को होगा। 4 बच्चों के जन्म की खबर सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी। WWE हॉल ऑफ फेमर लीटा ने ट्विटर पर अपनी बात लिखते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि मैं इस खबर का इंतजार कर रही थी। Great news! I was thinking about you waiting for this ? — Amy Dumas (@AmyDumas) January 7, 2018 Hoooooooray!!! Thank God you and the babies made it through safe!!! — ✨Velvet Sky✨ (@VelVelHoller) January 7, 2018 (ऊपर वाले की कृपा है कि तुम और सभी बच्चे सुरक्षित हो) So happy for you and Charlie. Congrats to you and so happy you are doing well. — Abyss (@TherealAbyss) January 7, 2018 (ये खबर सुनकर बहुत खुशी हुई, मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं)