54 साल की उम्र में WWE दिग्गज के निधन से रेसलिंग वर्ल्ड में छाया सन्नाटा, The Rock ने शोक जताते हुए दी दिल छू देने वाली प्रतिक्रिया

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर

Darren Drozdov: WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। शायद इस खबर को जानने के बाद सभी का दिल टूट सकता है। पूर्व WWE सुपरस्टार डैरेन ड्रॉजडोव (Darren Drozdov) का महज 54 साल की उम्र में निधन हो गया।

डैरेन ने 1990 के दशक में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद रिंग में उन्होंने अपना जबरदस्त जलवा दिखाया। लेकिन अक्टूबर 1999 में लगी एक खतरनाक चोट के कारण उनका करियर छोटा हो गया। डी'लो ब्राउन के खिलाफ एक मैच के दौरान उनकी गर्दन में घातक चोट लग गई थी। और इसके बाद उनका रेसलिंग करियर खत्म हो गया। खैर उनके निधन पर WWE ने उनके परिवार के लिए एक बयान जारी किया और शोक जताया।

WWE में डैरेन ड्रॉजडोव का जलवा ज्यादा देखने को नहीं मिला

डैरेन का करियर छोटा रहा लेकिन उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया। फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया। उनका डेब्यू एटीट्यूड एरा के दौरान हुआ था। अब आप समझ सकते हैं कि उन्होंने कितना बेहतरीन काम किया होगा। विंस मैकमैहन ने उनके लिए बहुत बड़ा प्लान बनाया था। उनके हील कैरेक्टर को विंस ने बहुत निखारा और पुश दिया। जब लगा था कि वो आगे जाकर और नाम कमाएंगे तब एक चोट उनके लिए घातक साबित हुई।

डैरेन के निधन पर जरूर सभी दुखी होंगे और रेसलिंग वर्ल्ड में सन्नाटा छा गया होगा। उनके विंस मैकमैहन के साथ भी हमेशा अच्छे रिश्ते रहे। भले ही उनका रेसलिंग करियर छोटा रहा लेकिन वो हमेशा इसमें इनवॉल्व रहे। मौजूदा प्रोडक्ट और स्टोरीलाइन को लेकर वो अपनी बातें रखते रहते थे। अपनी खास बातों से फैंस के बीच वो हमेशा बने रहे। खैर अपने रेसलिंग करियर में जो भी उन्होंने खास कारनामे किए उनसे वो हमेशा फैंस के दिलों में बने रहेंगे। उनके निधन पर द रॉक ने भी दुख जताया।

(मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि हमारे रिंग भाइयों में से एक का निधन हो गया। हमने एक साथ बहुत रेसलिंग की। बहुत बढ़िया आदमी। महान व्यक्तित्व और महान रेसलिंग प्रतिभा। हम हमेशा फुटबॉल और मछली पकड़ने के बारे में बात करते थे। उनके परिवार के लिए मेरा प्यार।RIP भाई)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now