WWE से निकाले गए फेमस Superstar ने 37 साल की उम्र में रिटायरमेंट का ऐलान कर चौंकाया, सोशल मीडिया पर दिया बयान

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर अहम खबर सामने आई
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर अहम खबर सामने आई

Eddie Dennis: WWE फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व NXT UK सुपरस्टार एडी डेनिस (Eddie Dennis) ने रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। सिर्फ 37 साल की उम्र में उन्होंने ये फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है।

एडी डेनिस के रिटायरमेंट के बाद फैंस उनके प्रति अपना प्यार जता रहे हैं। डेनिस का अब अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। इसके बारे में वो बहुत जल्द अपने फैंस को जानकारी देंगे।

WWE रिंग में एडी डेनिस ने किया था अच्छा काम

डेनिस ने WWE के अलावा अन्य कंपनियों में भी काम किया था। वहां उन्होंने कुछ चैंपियनशिप अपने नाम की थी। हालांकि NXT UK में वो चैंपियन नहीं बन पाए। इस चीज का मलाल उन्हें जरूर हमेशा रहेगा।

WWE रिंग में उन्होंने अपना अंतिम मैच पिछले साल जुलाई में लड़ा था। सैक्सन हक्सले के साथ टीम बनाकर उन्होंने आंद्रे चेस और बोधी हेवर्ड का सामना किया था। पिछले साल डेनिस को कंपनी ने रिलीज कर दिया था। NXT UK के कई सुपरस्टार्स को WWE ने रिलीज किया था। लिस्ट में डेनिस का नाम भी था। उनका नाम देखकर फैंस चौंक गए थे।

NXT UK में अपने काम से डेनिस ने सभी को प्रभावित किया था। टैग टीम डिवीजन में भी उनका जलवा देखने को मिला था। फैंस भी उन्हें बहुत चीयर करते थे। अपने छोटे से करियर में कुछ बड़े कारनामे जरूर उन्होंने किए थे। हालांकि कंपनी ने उन्हें कभी बड़ा पुश नहीं दिया। एडी ने रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान क्यों किया ये किसी को नहीं पता है। शायद वो अब इस फील्ड में एक फुल टाइम टीचर की भूमिका में आना चाहते हैं। इस वजह से ही उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया।

WWE ने अगर उन्हें रिलीज नहीं किया होता तो शायद वो आज बड़े मुकाम पर होते। फ्यूचर में वो मेन रोस्टर का हिस्सा भी बन सकते थे। पहले लगा था कि वो किसी अन्य कंपनी में जाकर काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब देखना होगा कि उनके करियर को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications