'आपका बहुत धन्यवाद' - फेमस Superstar ने WWE के पूर्व चेयरमैन Vince Mcmahon को दिया भावुक संदेश

vince mcmahon wwe
पूर्व WWE सुपरस्टार ने विंस मैकमैहन का धन्यवाद किया

Vince Mcmahon: ईवा मैरी (Eva Marie) ने WWE के पूर्व चेयरमैन, विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के प्रति सम्मान प्रकट किया और धन्यवाद भी किया कि विंस के कारण ही उन्हें फेम मिल पाया। आपको याद दिला दें कि उन्होंने साल 2013 में इस प्रमोशन को जॉइन किया था, लेकिन करीब 4 साल बाद उन्हें रिलीज़ कर दिया गया।

Ad

इसके बाद उन्होंने एक फिटनेस मॉडल के तौर पर काम किया, लेकिन 2021 में उनकी WWE में वापसी हुई। इस दौरान उन्हें डूड्रॉप के साथ जोड़ा गया, लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी टीम को तोड़ दिया गया और ईवा को भी स्टोरीलाइंस मिलनी बंद हो चली थीं।

ईवा ने अब जुलाई में विंस मैकमैहन की रिटायरमेंट के संबंध में ट्वीट को रीशेयर करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा:

"बॉस, आपका धन्यवाद कि आपने मुझे सफलता प्राप्त करने का एक मौका दिया। सभी चीज़ों के लिए धन्यवाद।"
Ad

ईवा मरी ने WWE के पूर्व चेयरमैन के बारे में बात की

ईवा मैरी पिछले साल Out of Character पॉडकास्ट पर नज़र आईं, जहां उन्होंने WWE में अपने नाम और विंस मैकमैहन के साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया। मैकमैहन के काम करने के तरीके और 72 साल की उम्र में उन्हें Muscle & Fitness Magazine के कवर पर देख ईवा मैरी को बहुत प्रेरणा मिली थी।

उन्होंने कहा:

"उनके काम करने के तरीके को देख मैं प्रभावित हुई हूं। वो 72 साल की उम्र में Muscle & Fitness Magazine के कवर पाए आए। मेरी अगर आज भी उनसे होगी तो मैं उनका ज्यादा समय व्यर्थ करना पसंद नहीं करूंगी। जब उनके पास समय की कमी होती है तो मैं समझ जाती हूं कि वो मेरे साथ ज्यादा समय तक बात नहीं कर पाएंगे, इसलिए हम चीज़ों को बहुत साधारण तरीके से पेश करने की कोशिश करता हैं। शायद इसी वजह से हमारा रिलेशन अच्छा रहा।"
Ad

आपको याद दिला दें कि अगले हफ्ते Raw की 30वीं वर्षगांठ होगी। चूंकि रेड ब्रांड की शुरुआत विंस मैकमैहन ने की थी, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वो रेड ब्रांड के इस स्पेशल एपिसोड में खास अपीयरेंस दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications