"एक दिन Goldberg के साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा"- WWE से निकाले गए फेमस Superstar का बयान

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान सामने आया
पूर्व WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान सामने आया

Goldberg: पूर्व WWE सुपरस्टार दवे बॉय स्मिथ जूनियर (Davey Boy Smith Jr.) ने इस बार दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वो गोल्डबर्ग (Goldberg) के साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं। इस चीज की उन्होंने इच्छा जताई।

Ad

आपको बता दें द ब्रिटिश बुलडॉग के बेटे दवे बॉय हैं। जुलाई 2021 में स्मिथ ने WWE को रिसाइन किया था। हालांकि इसी साल उन्हें कंपनी ने रिलीज भी कर दिया गया था। Fightful को हाल ही में स्मिथ ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने गोल्डबर्ग को लेकर कहा,

मैं गोल्डबर्ग को बहुत पसंद करता हूं। उम्मीद करता हूं कि एक दिन उनके साथ काम करूंगा। हालांकि मैं उनकी ज्यादा सुपरकिक लेना पसंद नहीं करूंगा। स्पीयर और जैकहैमर से काम चल जाएगा। मैं ब्रेट हार्ट को भी पसंद करता हूं। गोल्डबर्ग को लेकर मैं कुछ भी सही और गलत नहीं कह सकता हूं। हार्ट उन्हें लेकर क्या कहते हैं वो उनका ओपिनियन रहता है।

youtube-cover
Ad

WWE Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग को मिली थी हार

पिछले साल Elimination Chamber में गोल्डबर्ग का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था। दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में गोल्डबर्ग को हार सामना करना पड़ा था। उनका इस मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं रहा। रेंस ने बहुत जल्दी ये मैच जीत लिया था। खैर इसके बाद वो रिंग में नज़र भी नहीं आए। वैसे इस साल तक उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ है। कुछ समय पहले इस बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया था। आने वाले कुछ महीनों में वो WWE में नज़र आ सकते हैं।

वैसे गोल्डबर्ग को रिंग में एक्शन में देखना अब फैंस पसंद नहीं करते हैं। उनके पिछले कुछ मैच बहुत ही खराब रहे हैं। अंडरटेकर के साथ हुआ उनका मैच बहुत ही खराब रहा था। अब वो बहुत गलतियां करते हुए नज़र आते हैं। इस वजह से ही फैंस उनका एक्शन अब पसंद नहीं करते हैं। ये बात शायद उनको भी अब पता होगी। खैर फ्यूचर में किसी खास मोमेंट में वो WWE रिंग में नज़र आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications