WWE दिग्गज ने AEW Superstar को अवॉर्ड देने पर उठाए सवाल, Roman Reigns के पूर्व दुश्मन को चुना विजेता

हुक ने Rookie of Year का अवार्ड मिला है
WWE दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है

WWE: पूर्व WWE सुपरस्टार ग्रेगरी 'हरिकेन' हेल्म्स (Gregory 'Hurricane' Helms) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) के पूर्व चैलेंजर लोगन पॉल (Logan Paul) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पॉल लोगन का साल 2022 AEW के हुक (Hook) से ज्यादा बेहतर रहा है और उन्हें ही Rookie of the Year का खिताब मिलना चाहिए।

Ad

लोगन पॉल के लिए 2022 साल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 2022 में WrestleMania में डेब्यू किया था। इसके बाद SummerSlam में उनका सामना द मिज़ से हुआ था। इसके बाद Crown Jewel में उनके सामने रोमन रेंस से थे। इस मैच में भले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उन्होंने अपने इन-रिंग वर्क से सभी को हैरान कर दिया था।

WWE दिग्गज ने लोगन पॉल को इनाम नहीं देने पर उठाए सवाल

पिछले साल इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी Pro Wrestling Illustrated ने ECW दिग्गज टैज के बेटे और FTW चैंपियन हुक को PWI का Rookie of 2022 अवॉर्ड दिया है। इसे लेकर पूर्व WWE सुपरस्टार ग्रेगरी 'हरिकेन' हेल्म्स ने ट्विटर पर रिएक्शन दिया और सवाल किया।

Ad

उन्होंने कहा,

"पूरे सम्मान के साथ, लोगन पॉल के अलावा किसी और को 2022 के लिए Rookie of the Year का अवॉर्ड कैसे मिल सकता है? इस बिजनेस में मैंने अभी तक जितना देखा है, उसमें किसी भी स्टार के लिए यह सबसे ज्यादा अच्छा साल था।"

उन्होंने कहा कि अपने पहले साल में लोगन ने सिर्फ तीन ही मैच लड़े हैं। इसके अलावा हुक 2022 में लगभग हर हफ्ते टीवी पर नज़र आए हैं। उन्होंने अपने कैरेक्टर पर भी सबसे ज्यादा वर्क किया है।

youtube-cover
Ad

बता दें कि लोगन पॉल इस समय लेग इंजरी की वजह से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। वो इस साल WrestleMania 39 में नज़र आ सकते हैं। इस इवेंट में वो किसी बड़े मैच का हिस्सा बन सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि WWE उन्हें आने वाले समय में बड़ा पुश दे सकता है और जॉन सीना के साथ उन्हें लड़ने का चांस मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications