WWE से निकाले गए 43 साल के रेसलर ने अपने पहले बॉक्सिंग मैच में मचाया बवाल, जबरदस्त नॉकआउट जीत हासिल कर लगाई दहाड़

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर

John Morrison: WWE के कुछ मौजूदा और पूर्व सुपरस्टार्स ने कॉम्बैट स्पोर्ट में हाथ आजमाया है। इस लिस्ट में जॉन मॉरिसन (John Morrison) ने भी अपना नाम जोड़ लिया है। उन्होंने हाल ही में अपने करियर में पहली बार बॉक्सिंग मैच लड़ा।

Ad

साल 2002 में मॉरिसन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। साल 2011 तक वो कंपनी में रहे और जबरदस्त काम उन्होंने काम किया। टैग टीम डिवीजन में भी उनका जलवा देखने को मिला था। कुछ टाइटल्स भी उन्होंने हासिल किए। इसके बाद कुछ अन्य कंपनियों में उन्होंने अपना जलवा दिखाया। सितंबर, 2019 में उन्होंने दोबारा WWE में वापसी की। ये दूसरा रन उनका ज्यादा लंबा नहीं चला। नवंबर, 2021 में कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

WWE छोड़ने के बाद, मॉरिसन ने AAA में अपना दम दिखाया, इसके अलावा AEW में भी उन्होंंने प्रदर्शन किया। जनवरी में जॉन ने खुलासा किया था कि वो अपना पहला बॉक्सिंग मैच 15 अप्रैल को लड़ेंगे। उन्होंने बताया था कि Creator Clash 2 में उनका मुकाबला Harley Morenstein के साथ होगा। जॉन ने अपने पहले बॉक्सिंग मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने Harley Morenstein को TKO के जरिए हराया। जीत के बाद मॉरिसन ने KSI को भी चुनौती दी।

Ad

WrestleMania 39 में भी KSI नज़र आए थे। सैथ रॉलिंस और लोगन पॉल के मैच में प्राइम एनर्जी ड्रिंक बोतल की ड्रेस में वो दिखे थे। उन्होंने पॉल का साथ दिया था। हालांकि इस मुकाबले में लोगन को हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

क्या फ्यूचर में WWE में नज़र आएंगे जॉन मॉरिसन?

खैर जॉन मॉरिसन की फ्यूचर में WWE में वापसी हो सकती है। अपने दूसरे रन में उन्होंने द मिज़ के साथ मिलकर अच्छा काम किया था। दोनों के बीच बाद में राइवलरी भी रही थी। WWE से निकाले गए कुछ सुपरस्टार्स ने ट्रिपल एच के राज में वापसी कर ली है। इस लिस्ट में मॉरिसन भी शामिल हो सकते हैं। अगर जॉन की दोबारा WWE में एंट्री होगी तो ये फैंस के लिए अच्छा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications