Kelly Kelly: पूर्व WWE सुपरस्टार कैली कैली (Kelly Kelly) ने इस बार बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो 14 हफ्ते से गर्भवती हैं और उन्हें 25 सितंबर, 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की उम्मीद है।पूर्व WWE डीवाज चैंपियन के लिए पिछले कुछ साल बहुत ही खराब रहे। अपने पहले बच्चे के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने ET को हाल ही में बताया कि अब वो मां बनने की पूरी उम्मीद कर रही हैं। कैली ने कहा,मैं बहुत ही अच्छा फील कर रही हूं, मैं बहुत लंबे समय से मां बनने का सपना देख रही हूं, इसके बाद मैं अपने अच्छे और सहायक पति के साथ परिवार शुरू करना चाहती हूं। अभी तक मेरा अनुभव अच्छा रहा है। View this post on Instagram Instagram Postकैली ने बताया कि अगस्त, 2021 में उनका गर्भपात भी हो गया था। ET को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कुछ बड़ी चीजों के बारे में खुलासा किया।WWE रिंग में कैली कैली ने शानदार काम किया थासाल 2006 में कैली ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। कंपनी में उन्होंने इसके बाद अच्छा काम किया। साल 2011 में उन्होंने डीवाज चैंपियनशिप जीती थी। साल 2012 में वो WWE से चलीं गई थी। हालांकि इसके बाद भी वो कुछ खास मोमेंट्स में WWE रिंग में नज़र आईं। 22 जुलाई, 2019 को Raw रीयूनियन का स्पेशल शो हुआ था। यहां उन्होंने WWE हॉल ऑफ फेमर गेराल्ड ब्रिस्क को हराकर 24/7 चैंपियनशिप जीती थी। इस टाइटल को जीतने वाली वो पहली महिला रेसलर बनीं।36 साल की कैली फ्यूचर में WWE रिंग में नज़र आ सकती हैं। WWE द्वारा समय-समय पर कुछ दिग्गजों की वापसी कराई जाती है। कैली को भी वापसी फ्यूचर में संभव हैं। ट्रिपल एच के राज में अब कुछ भी हो सकता है। फिलहाल कैली के घर बहुत जल्द एक नया मेहमान आएगा, जिसका इंतजार वो बहुत लंबे समय से कर रही हैं।Barbie Blank@TheBarbieBlank🥰 twitter.com/12Vnn/status/1…𓃠@12Vnn@TheBarbieBlank it girl twitter.com/i/web/status/1…37922@TheBarbieBlank it girl 🎀💕 twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/UdkBnsjFnz🥰 twitter.com/12Vnn/status/1…WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।