WWE News: WWE के पूर्व चैंपियन के घर आया नन्हा मेहमान, इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने फैंस को दी खुशखबरी

पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

पूर्व WWE सुपरस्टार काइल ओ'राइली (Kyle O'Reilly) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। काइल ओ'राइली बेटी के पिता बन गए है। काइल ओ'राइली ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी। उन्होंने काफी लंबा-चौड़ा मैसेज अपनी फैमिली को लेकर दिया। काइल ने इस पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के प्रति बहुत प्यार भी जताया।

WWE छोड़कर पिछले महीने AEW में काइल ओ'राइली ने डेब्यू कर लिया था

WWE में काइल ओ'राइली का रन बहुत ही शानदार रहा था। पिछले साल दिसंबर में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसके बाद काइल ने सभी को चौंकाते हुए AEW में डेब्यू कर लिया था। काइल ने WWE में बहुत ही अच्छा काम किया था। WWE फैंस ने उन्हें हमेशा चीयर किया।

NXT में काइल ने अपने प्रदर्शन से सभी फैंस को प्रभावित किया था। कई साल तक उन्होंने NXT की जिम्मेदारी ली। WWE ने भी उन्हें बहुत अच्छा पुश दिया था। इसका फायदा भी काइल ने उठाया। एक वक्त ऐसा लगा था कि वो मेन रोस्टर में एंट्री करेंगे लेकिन ये नहीं हो पाया। कॉन्ट्र्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को उन्होंने अलविदा कह दिया।

आपको बता दें साल 2017 में WWE ने काइल ओ'राइली को साइन किया था। राइली का सफर इसके बाद काफी अच्छा रहा। राइली ने तीन बार NXT टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। टॉप बेबीफेस के रूप में NXT डिवीजन में उन्होंने काम किया। राइली के रिंग में एक्शन को देखकर सभी खुश नजर आते थे।

खैर अब AEW में काइल ओ'राइली काम कर रहे हैं। AEW फैंस भी उन्हें काफी चीयर करते हैं। AEW द्वारा अभी बड़ा पुश काइल ओ'राइली को नहीं दिया गया है। जल्द ही AEW क्रिएटिव टीम उनके लिए बड़ा प्लान तैयार करेगी। WWE में काइल ओ'राइली ने अच्छा काम किया था और इस लिहाज से भी AEW में उन्हें अच्छा पुश मिलेगा। काइल ओ'राइली ने इस बार अपने फैंस को अच्छी खबर दी है। वैसे इस बारे में पिछले महीने भी काइल ओ'राइली ने अपने फैंस को जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने-अपने अंदाज में उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now