'Paul Heyman पूरी तरह The Bloodline को खत्म कर सकते हैं'- WWE दिग्गज ने Roman Reigns के फैक्शन को लेकर किया दावा

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Mark Henry: पूर्व WWE सुपरस्टार मार्क हेनरी (Mark Henry) ने कहा है कि पॉल हेमन (Paul Heyman) का द ब्लडलाइन (The Bloodline) के फ्यूचर में बहुत बड़ा रोल रहेगा।

Ad

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय बहुत ही जबरदस्त चल रही है। Night of Champions 2023 में जिमी उसो ने रोमन रेंस को धोखा देकर उन्हें दो सुपरकिक मार दी थी। रेंस और सोलो सिकोआ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Smackdown के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस की साइड लेते हुए जिमी उसो को समोअन स्पाइक लगा दिया था। पिछले हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के शो में जिमी उसो ने गलती से जे उसो को किक मार दी थी। हालांकि इसके जिम्मेदार सोलो सिकोआ रहे। जे को यूएस चैंपियनशिप मैच में ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पॉल हेमन के नेतृत्व में ये सब देखने को मिला था।

जे उसो के ऊपर सभी की नजरें होंगी। वो जिमी के साथ जाएंगे या फिर रेंस के साथ जाएंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। Busted Open पॉडकास्ट में मार्क हेनरी ने कहा,

हां मैं अब टैग टीम मैच देखना पसंद करूंगा। सोलो सिकोआ अपने एक भाई पर हमला करने के लिए तैयार हो सकते हैं, जिस पर रोमन रेंस उन्हें पसंद कर रहे हैं। पॉल हेमन कभी भी अपने आपको नुकसान के रास्ते में नहीं डालते हैं लेकिन यही वह समय है जब वो कुछ कर सकते हैं। इसके बाद रेंस भी उन्हें अलग नजरों से देखेंगे। फिर वो कह सकते हैं मैंने सब ट्राइबल चीफ के लिए किया है। वो द ब्लडलाइन को पूरी तर खत्म कर सकते हैं।
Ad

WWE रिंग में Roman Reigns का अगला कदम क्या होगा?

Smackdown के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस वापसी करेंगे। अब और भी ड्रामा देखने को मिलेगा। रोमन रेंस द उसोज़ को लेकर क्या कहेंगे ये सबसे बड़ा सवाल होगा। जे उसो से वो क्या सवाल पूछेंगे ये भी देखना होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाला शो बहुत ही मजेदार होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications