"John Cena बहुत ही खराब रेसलर है"- पूर्व WWE Superstar ने दिग्गज को लेकर दिया विवादित बयान

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

Maven: पूर्व WWE सुपरस्टार मावेन (Maven) ने इस बार दिग्गज जॉन सीना (John Cena) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीना बहुत ही खराब रेसलर है। साल 2001 में मावेन ने Tough Enough का शुरूआती सीजन जीता था, उनके साथ निडिया गेनार्ड थीं। इसके बाद उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

WWE में करीब चार साल तक एक्टिव रेसलर के रूप में उन्होंने काम किया। कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने लॉकर रूम शेयर किया, इसमें जॉन सीना भी मौजूद थे। Cafe de Rene को हाल ही में मावेन ने अपना इंटरव्यू दिया। एक फैन ने उनसे सीना को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने कहा,

जॉन सीना लुगर्स की दुनिया में शामिल है जो शायद ज्यादा कुछ नहीं कर पाए...अगर रिंग की बात करूं तो वो बहुत ही खराब रेसलर है। उनका रन देखना बहुत ही दुखदाई होता है। उनका वर्णन करने का एक बेस्ट तरीका भी मेरे पास है। क्या आपने कभी सपना देखा है, इसमें आप बलवान बनना चाहते हैं, किसी भी कारण ये आप नहीं कर पाए। आप इस फीलिंग को समझ सकते हैं। आप इसके लिए कुछ भी नहीं कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही हाल सीना का भी है।
जॉन सीना अच्छे एंटरटेनर हैं। उनका काम सही रहता है। वो ऐसे रेसलर्स में से है जिनके साथ मैं काम नहीं कर सकता हूं। ना ही उनके साथ खाना खा सकता हूं। उनका सफलता से भी मैं खुश नहीं हो सकता हूं। उनसे हमेशा दूर रहना ही पसंद करूंगा। हालांकि मैं उनकी पर्सनल सफलता से खुश हूं क्योंकि मेरे खिलाफ हमेशा वो विनम्र रहे।

youtube-cover

WWE Raw में होगी जॉन सीना की वापसी

पिछले साल 30 दिसंबर को हुए ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड में जॉन सीना नज़र आए थे। उनका और केविन ओवेंस का मुकाबला रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ था। इस मैच में सीना और केविन की जीत हुई थी। अब अगले महीने 6 मार्च को रेड ब्रांड के एपिसोड में उनकी एंट्री होगी। कुछ दिन पहले ही WWE ने इसका ऐलान किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now