WWE Royal Rumble 2024 से पहले फेमस Superstar ने टॉप प्रमोशन को कहा अलविदा, जल्द ही होगा शानदार रिटर्न?

WWE को छोड़ने के बाद ट्रिनिटी फाटू उर्फ नेओमी TNA का हिस्सा बन गई थी
WWE को छोड़ने के बाद नेओमी TNA का हिस्सा बन गई थीं

Trinity Fatu aka Naom: पूर्व WWE सुपरस्टार ट्रिनिटी फाटू उर्फ नेओमी (Trinity Fatu aka Naomi) TNA से अलग हो गई हैं। Hard to Kill में अपने मैच के बाद उन्होंने TNA को गुड बाय कहा। उनके TNA से फेयरवेल के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही WWE में वापसी कर सकती हैं।

Ad

नेओमी करीब एक दशक तक WWE के साथ थी। इस दौरान उन्होंने SmackDown विमेंस टाइटल और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। मई 2022 में बुकिंग को लेकर हुए इश्यू के बाद उन्होंने और साशा बैंक्स ने शो को छोड़ दिया था। कुछ समय के बाद दोनों ने कंपनी को भी छोड़ने का फैसला किया।

WWE से अलग होने के बाद ट्रिनिटी फाटू ने Impact Wrestling (अब TNA) में कदम रखा। TNA में उन्होंने नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। वो 180 दिनों से ज्यादा समय तक चैंपियन रही थीं। Hard to Kill में उन्होंने अपना टाइटल Jordynne Grace के खिलाफ ड्रॉप किया। उम्मीद लगाई जा रही हैं कि वो WWE में फिर से वापस आ सकती हैं। वहीं, नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के बाद जॉर्डन ग्रेस ने ट्रिनिटी फाटू को गले लगाया और रिंग से चली गई। उनके जाने के बाद ट्रिनिटी फाटू ने रोते हुए TNA फैंस को अलविदा कहा और बैकस्टेज वापस आ गईं।

Ad

WWE में जल्द ही वापसी कर सकती हैं Trinity Fatu

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रिनिटी फाटू एक बार से WWE में वापसी कर सकती हैं। WWE में वापस आने के बाद वो अपने पति जिमी उसो के साथ और ज्यादा समय भी बिता पाएंगी। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि वो विमेंस Royal Rumble 2024 के दौरान भी वापसी कर सकती हैं। उनकी वापसी से ये मैच और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा।

फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ट्रिनिटी फाटू अपने फ्यूचर को लेकर क्या फैसला करती हैं। अगर वो WWE में वापस आती हैं तो ये फैंस के लिए काफी ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि उनके आने से विमेंस डिवीजन और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। इसके अलावा फैंस को कई नए मैच और स्टोरीलाइंस भी देखने को मिल सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications