Naomi: पूर्व WWE सुपरस्टार नेओमी (Naomi) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आप सभी को पता है कि वो ट्रिनिटी (Trinity) नाम से Impact Wrestling में काम कर रही हैं। अब उन्होंने एक नया कारनामा कर दिया है। वो नई IMPACT Knockouts वर्ल्ड चैंपियन बन गईं है।IMPACT@IMPACTWRESTLINGA BRUTAL Piledriver by @DeonnaPurrazzo plants @TheTrinity_Fatu directly on her head! #Slammiversary502130A BRUTAL Piledriver by @DeonnaPurrazzo plants @TheTrinity_Fatu directly on her head! #Slammiversary https://t.co/A42BVIKSQSनेओमी ने IMPACT Slammiversary में डेओना पुर्राज़ो को हराकर IMPACT Wrestling में अपना पहला टाइटल जीता। नेओमी ने इस मैच में इतिहास रच दिया, वो स्टारस्ट्रक होल्ड का प्रयोग करके इम्पैक्ट इतिहास में पुर्राज़ो को टैपआउट करने वाली पहली महिला बन गईं।पुर्राज़ो अपने करियर में कुल मिलाकर 532 दिनों तक विमेंस चैंपियन रही हैं। वह गेल किम के ठीक बाद संयुक्त दिनों में दूसरी सबसे लंबे समय तक राज करने वाली चैंपियन हैं।दरअसल मई, 2022 में साशा बैंक्स और नेओमी WWE छोड़कर चलीं गई थी। दोनों क्रिएटिव टीम से खुश नहीं थी। इसके बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था। विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी दोनों से ले ली गई थी।WWE में नेओमी ने अपने प्रदर्शन से हमेशा फैंस का जीता था दिलनेओमी ने WWE में अच्छा काम किया था। साल 2009 में नेओमी ने WWE में एंट्री की थी। इससे पहले FCW में उन्होंने काम किया था। साल 2012 में मेन रोस्टर में उन्होंने एंट्री की थी। इसके बाद विमेंस डिवीजन में उन्होंने अपना बड़ा नाम बनाया।कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। फरवरी, 2017 में नेओमी ने एलेक्सा ब्लिस को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। कंपनी में अपने अंतिम रन के दौरान साशा बैंक्स के साथ उन्होंने काम किया था। इन दोनों ने WrestleMania 38 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।इस साल मार्च में नेओमी ने सोशल मीडिया के जरिए बता दिया था कि उन्होंने WWE को अलविदा कह दिया। करीब 14 साल उन्होंने WWE में काम किया और यहां पर उनके करियर का दुखद अंत हुआ था। खैर IMPACT Wrestling में अब उनका जलवा दिख रहा है। देखना होगा कि उनका टाइटल रन कितना लंबा चलेगा। प्रमोशन ने उनके लिए कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। फैंस भी इस समय उन्हें बधाई दे रहे हैं।IMPACT@IMPACTWRESTLING#ANDNEW Knockouts World Champion@TheTrinity_Fatu #Slammiversary67611858#ANDNEW Knockouts World Champion@TheTrinity_Fatu #Slammiversary https://t.co/ei3YouS5wB