WWE Royal Rumble में 11 रेसलर द्वारा एलिमिनेट होने वाले Superstar ने 22 किलो वजन कम कर चौंकाया, दिग्गज को दिया क्रेडिट

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Nia Jax: पूर्व WWE सुपरस्टार नाया जैक्स (Nia Jax) ने अपना वजन बहुत कम कर लिया है। इस चीज में उनकी मदद दिग्गज शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने की। नाया ने अपने वजन को कम करने के लिए बहुत मेहनत की।

Ad

WrestleMania 39 शार्लेट फ्लेयर के लिए कुछ खास नहीं रहा। जनवरी में इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच रिया रिप्ली ने जीता था। उन्होंने इसके बाद मेनिया में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती पेश की। दोनों के बीच मुकाबला बहुत ही शानदार रहा। अंत में रिप्ली ने जीत हासिल कर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

नाया जैक्स भी विमेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र आईं थी। 30वें नंबर पर उन्होंने एंट्री की थी। ज्यादा देर तक वो इस मैच में रह नहीं पाईं थी। 11 विमेंस रेसलर ने मिलकर उन्हें एलिमिनेट किया था।

नाया जैक्स ने ट्विटर के जरिए इस बार बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शार्लेट फ्लेयर की वजह से उन्होंने अपना 48 पाउंड (करीब 22 किलो) वजन कम किया। नाया ने कहा कि फ्लेयर की शादी के बाद उन्होंने उनसे संपर्क किया था। जैक्स ने वजन कम करने की शुरूआत अक्टूबर में की थी। छह महीने बाद उन्हें अच्छी सफलता मिली है। नाया ने ये भी कहा कि इस दौरान फ्लेयर ने उन्हें बहुत मोटिवेट भी किया।

Ad

WWE WrestleMania 39 में रिया रिप्ली के खिलाफ शार्लेट फ्लेयर को हार मिली। अब वो कुछ समय तक WWE रिंग में नज़र नहीं आएंगी। रिपोर्ट में ये खबर सामने आई है। खैर जब भी उनकी वापसी होगी तो मजा आएगा। WWE द्वारा हमेशा उन्हें पुश दिया गया और आगे भी शायद ऐसा ही होगा।

क्या फ्यूचर में WWE रिंग में नाया जैक्स की एंट्री होगी?

नाया जैक्स भी फ्यूचर में WWE रिंग में वापसी कर सकती हैं। अब उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है तो फिर उनका अंदाज भी अलग होगा। अपने फ्यूचर को लेकर उन्होंने कोई ना कोई अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। अब देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications