Nia Jax: पूर्व WWE सुपरस्टार नाया जैक्स (Nia Jax) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। पिछले दो साल नाया के लिए कुछ खास नहीं रहे। WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद फैंस को गुस्सा आ गया था। खुद जैक्स ने भी इस पर बयान दिया था। WWE Royal Rumble 2023 में नाया जैक्स नज़र आईं थी। विमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने 30वें नंबर पर एंट्री की थी। ज्यादा देर तक वो इस मैच में रह नहीं पाईं थी। 11 रेसलर ने मिलकर उन्हें एलिमिनेट किया था। उन्हें देखकर फैंस खुश जरूर हो गए थे। नाया अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बहुत सक्रिय हैं और कभी-कभार अपने फैंस के साथ चीजें साझा करती हैं। View this post on Instagram Instagram Postनाया जैक्स ने हाल ही में अपने बचपन के दोस्त को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। और उनके साथ 8वीं क्लास की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। नाया जैक्स ने डाली खास तस्वीरक्या WWE रिंग में Nia Jax की दोबारा वापसी हो पाएगी?नाया इस समय अपनी फिजिक पर काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इसके बारे में बताया था। उन्होंने अपना वजन बहुत कम कर लिया। उन्होंने कहा था कि इसमें उनकी मदद WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर ने की। फैंस के मन में सवाल है कि क्या फ्यूचर में नाया जैक्स की WWE रिंग में एंट्री होगी। नाया को कंपनी ने साल 2021 में रिलीज किया था। अभी तक वापसी को लेकर उन्होंने कोई बात नहीं रखी। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि वो शायद ही प्रोफेशनल रेसलिंग में वापसी करेंगी। ये बात सुनकर फैंस को भी थोड़ा झटका लग गया था।फैंस उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि फ्यूचर में WWE रिंग में उनकी फुल टाइम रेसलर के रूप में एंट्री हो सकती हैं। विमेंस डिवीजन में उनका बहुत बड़ा नाम रहा। कुछ टाइटल्स भी उन्होंने हासिल किए। हमेशा वो अपने भारी-भरकम शरीर से चर्चा में रहीं थी। अगर उनकी वापसी WWE में होगी तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। देखना होगा कि वो अपने फैंस को फ्यूचर में सरप्राइज देंगी या नहीं। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।