Nia Jax: पूर्व WWE सुपरस्टार नाया जैक्स (Nia Jax) इस समय बहुत चर्चा में चल रही हैं। अपने फीजिक पर वो काम कर रही हैं। उन्होंने अपना वजन बहुत कम कर लिया है। अब उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में भी बदलाव किया है। नाया जैक्स इस समय रिंग से बाहर हैं। फुल टाइम परफॉर्मर के रूप में उनका जलवा देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अपनी लाइफ और करियर को लेकर फैंस को अपडेट देते रहती है। View this post on Instagram Instagram Postनाया जैक्स ने इस बार कुछ तस्वीरें WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर और ऐवा रैन के साथ पोस्ट की। तस्वीरों में वो कर्ली हेयरस्टाइल के साथ दिख रही हैं। बहुत ही जबरदस्त लुक उनका लग रहा है।नाया जैक्स की तस्वीरनाया जैक्स ने हाल ही में 12 किलो वजन कम कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने इस बारे में खुद बताया था। उन्होंने कहा था कि इसमें उनकी मदद शार्लेट फ्लेयर ने की। अभी भी वो जिम में कड़ी मेहनत कर रही हैं। बहुत जल्द एक अलग ही फीजिक में वो नज़र आएंगी।क्या WWE रिंग में Nia Jax की दोबारा एंट्री होगी?आपको बता दें जैक्स इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र आईं थी। उन्होंने 30वें नंबर पर एंट्री की थी। ज्यादा देर तक वो इस मैच में रह नहीं पाईं थी। 11 विमेंस रेसलर ने मिलकर उन्हें एलिमिनेट किया था। उनके आने से फैंस खुश जरूर हो गए थे। जैक्स ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने अक्टूबर से अपनी फीजिक पर काम करना शुरू किया था। अपने वजन को कम करने के लिए उन्होंने फ्लेयर से मुलाकात की थी। शार्लेट ने उन्हें गाइड किया और उनकी मेहनत रंग लाई। फ्यूचर में WWE रिंग में फुल टाइमर के रूप में नाया की एंट्री हो सकती हैं। WWE में उन्होंने बहुत नाम कमाया। अपने भारी-भरकम शरीर से हमेशा वो चर्चा में रहीं थी। अगर उनकी WWE में दोबारा एंट्री होगी तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।