WWE से 13 साल पहले निकाले गए पूर्व Superstar ने किया हैरान करने वाला खुलासा, कारण बताते हुए साधा कंपनी पर निशाना

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार ने कंपनी से रिलीज पर क्या बात की?
पूर्व WWE सुपरस्टार ने कंपनी से रिलीज पर क्या बात की?

Michael Tarver on WWE Release: माइकल टार्वर (Michael Tarver) ने WWE में 2008 से 2011 तक काम किया था। इस बीच वो शुरुआती नेक्सस फैक्शन का हिस्सा भी रहे थे। कई फैंस उन्हें इसी वजह से याद रखते हैं। 47 साल के इस सुपरस्टार को बाद में WWE से रिलीज कर दिया गया था। इसी चीज़ को लेकर अब माइकल ने बयान दिया है।

Ad

अपने रन के दौरान माइकल ने पहले नेक्सस के सदस्य के रूप में काम किया और बाद में WWE उन्हें अलग तरीके से उपयोग करना चाहता था। उन्हें फैक्शन से अलग होने के बाद एक मैनेजर बनाया जाने वाला था और उनके प्रोमो स्किल्स की काफी तारीफ हुई थी। उनके पास पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन का सपोर्ट भी था। इसके बावजूद उन्हें जून 2011 में रिलीज किया गया।

Developmentally Speaking को माइकल टार्वर ने हाल ही में इंटरव्यू दिया। उन्होंने WWE से अपने रिलीज को लेकर ज्यादा बातें नहीं बताई। उन्होंने इसी बीच यह क्लियर किया कि कंपनी के एक फैसले से असहमति जताने के कारण उन्हें रिलीज कर दिया गया। उन्होंने हैरान करने वाला खुलासा किया और कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा,

"मुझे पता है कि उन्होंने ऐसा (रिलीज) क्यों किया लेकिन मैंने कभी इस बारे में बात नहीं की है। काफी चीज़ें खराब हो गई थी लेकिन उन्होंने मुझे एक साधारण बहाना दिया, 'हमारे (WWE) पास आपके लिए कुछ है नहीं।' कुछ हफ्ते पहले वो लोग पहले प्रोमो की तारीफ कर रहे थे।"
youtube-cover
Ad

माइकल टार्वर को WWE ने क्या सलाह दी थी?

WWE से रिलीज होने के बावजूद भी कई सारे सुपरस्टार्स ने धमाकेदार वापसी की और बड़ा नाम बनाया। माइकल टार्वर ने अपने इसी इंटरव्यू में बताया कि कंपनी ने उन्हें वापस लाने का वादा किया था लेकिन फिर कभी उनका रिटर्न देखने को ही नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा,

"WWE ने मुझसे कहा, 'ठीक है, हम आपको जापान और प्यूर्टो रीको भेजेंगे, फिर वापस बुला लेंगे।' वही पुरानी बात। मैं जापान और प्यूर्टो रीको बिना किसी मदद के खुद से गया और फिर वहां (WWE) कभी वापस नहीं आ पाया।"

कंपनी से जाने के बाद माइकल टार्वर ने NJPW और NWA में काम किया। उन्होंने रैप में भी हाथ आजमाया।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications