"यह असल में मेरा आईडिया था"- पूर्व चैंपियन ने WWE पर लगाया बड़ा आरोप

द वायट फैमिली WWE के सबसे यादगार ग्रुप में से एक हैं
द वायट फैमिली WWE के सबसे यादगार ग्रुप में से एक हैं

WWE: पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन रैने डुप्री (Rene Dupree) एक बार फिर से अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि द वायट फैमिली (The Wyatt Family) का आईडिया उनका था। उन्होंने WWE पर बड़ा आरोप लगा दिया है। बता दें कि द वायट फैमिली WWE के सबसे यादगार ग्रुप्स में से एक रहा है।

Ad

रैने डुप्री को WWE ने 2002 में साइन किया था। वो WWE में करीब 5 साल तक एक्टिव रहे थे। इस दौरान उन्होंने WWE टैग चैंपियनशिप और वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। 2007 में उन्होंने कंपनी से रिलीज के लिए कहा था, जिसके बाद WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

पूर्व WWE सुपरस्टार Rene Dupree ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में पूर्व WWE स्टार रैने डुप्री ने अपने शो Cafe de Rene के दौरान एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। दरअसल, उनसे एक फैन ने पूछा था कि अपने WWE समय के दौरान उन्होंने कोई बड़ा आईडिया दिया था। इसपर उन्होंने कहा,

"हां, लेकिन विंस मैकमैहन ने इसे रिजेक्ट कर दिया था, जो बाद में द वायट फैमिली की स्टोरीलाइन बन गई थी। आप चार्ली हास को याद कर सकते हैं, वो कैसे और स्टार्स पर प्रभाव बनाते थे। कुछ ऐसा ही आईडिया मेरा भी था। मैंने कई बार इससे ज्यादा आईडिया दिए हैं और उन्होंने ये आईडिया किसी और को दे दिए हैं।"

youtube-cover
Ad

द वायट फैमिली WWE के सबसे खतरनाक ग्रुप्स में से एक था। इस ग्रुप के लीडर ब्रे वायट थे। उनके अलावा इस ग्रुप में एरिक रोवन और ल्यूक हार्पर थे। बाद में इस ग्रुप में ब्रॉन स्ट्रोमैन भी जुड़ गए थे। वहीं, अगर रैने डुप्री की बात करें, तो वो इस समय NJPW का हिस्सा हैं।

Ad

वो कई बार इंटरव्यू में साफ कर चुके हैं कि वो WWE में एक बार फिर से वापस आना चाहते हैं। इसके लिए ट्रिपल एच को उन्हें एक बार कॉल करना होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में उन्हें वापस साइन करता है या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications