Lana: पूर्व WWE सुपरस्टार लाना (Lana) ने इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) के हील टर्न को लेकर बड़ा खुलासा किया। लाना ने बताया कि रेंस के हील टर्न को लेकर दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का क्या विचार रहा था। आप सभी को पता है कि इस समय हील के रूप में रेंस बहुत ही जबरदस्त काम कर रहे हैं।रोमन रेंस ने कई साल तक बेबीफेस रूप में काम किया। फैंस उन्हें बू करते रहे। WWE ने भी उन्हें फेस बनाने के लिए बहुत पुश दिया लेकिन सफलता नहीं मिली। साल 2020 से रेंस का करियर एकदम से बदल गया। उन्होंने हील टर्न लिया और इसके बाद वो छा गए। उनका हील कैरेक्टर फैंस को बहुत पसंद आया। चैंपियन के रूप में उनका जलवा अभी तक देखने को मिला।पूर्व WWE सुपरस्टार लाना का बहुत बड़ा बयान सामने आयाTrevor Talks Too Much को हाल ही में पूर्व WWE सुपरस्टार लाना ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने रेंस के हील टर्न को लेकर कहा,रोमन रेंस जब ब्रेक के बाद वापस आए तो वो पूरी तरह हील टर्न के लिए तैयार थे। एक बड़ा संकल्प लेकर उन्होंने वापसी की थी। विंस मैकमैहन ने भी अनुमति दे दी थी क्योंकि बहुत लंबे समय से सभी रेंस को बू कर रहे थे। विंस को ये चीज बहुत परेशान कर रही थी। विंस ने जब अपनी बात रखी तो बहुत अच्छा लगा था। विंस ने कहा था कि रेंस अच्छे गॉय हैं। अब आप रेंस को देख सकते हैं। तीन साल होने वाले हैं और फैंस ने उन्हें चीयर करना शुरू कर दिया है।रोमन रेंस अब WWE में अपना बहुत बड़ा नाम बना चुके हैं। कुछ महीने पहले विंस मैकमैहन ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। अब ट्रिपल एच के पास कंपनी की जिम्मेदारी आ गई है। रेंस अपने इस खास रन का बहुत मजा ले रहे हैं। WWE ने उनके लिए आगे भी बड़ा प्लान तैयार किया होगा। अगले साल मेनिया में उनका बहुत बड़ा मैच भी हो सकता है। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।